बलिया में रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची आयकर विभाग की टीम, 35 दस्तावेज जब्त
आयकर विभाग की वाराणसी टीम ने बलिया में रजिस्ट्री कार्यालय में अचानक कार्रवाई की। टीम ने पिछले एक महीने में ...और पढ़ें

रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची आयकर विभाग की टीम।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नवानगर (बलिया)। सिकंदरपुर तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय में शुक्रवार की शाम आयकर विभाग की अचानक कार्रवाई से खलबली मच गई। वाराणसी से आई दो सदस्यीय टीम के पहुंचते ही कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अधिकारियों-कर्मचारियों को भी यह कार्रवाई चौंका गई।
सूत्रों के अनुसार, टीम ने पिछले एक महीने में हुई जमीन और मकान की रजिस्ट्रियों की बारीकी से जांच की। विशेष रूप से 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों की रजिस्ट्रियों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
आयकर अधिकारियों ने बताया कि 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लेन-देन में पैन कार्ड का उल्लेख अनिवार्य है। इस आधार पर टीम ने संदिग्ध पाए गए 35 रजिस्टर्ड दस्तावेज जब्त कर आगे की जांच के लिए वाराणसी ले गई।
प्रभारी उप निबंधक सिकंदरपुर दीपनारायण पांडेय ने बताया कि दस्तावेजों की जांच आयकर विभाग द्वारा की गई और संदिग्ध पाए गए 35 दस्तावेज आगे की जांच के लिए टीम ने अपने कब्जे में ले लिए।
आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में देर तक चर्चाओं का दौर चलता रहा। अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई जांच प्रक्रिया का हिस्सा है और दस्तावेजों की गहन पड़ताल के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
