विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक साथ गुल हुई 4600 उपभोक्ताओं की बिजली, बकाया जमा ना करने पर रोजाना 10% ग्राहकों के कटेंगे कनेक्शन

Published: Sat, 14 Mar 2026 05:12 PM (GMT+05:30)

हरदोई में बकाया बिल जमा न करने पर 4700 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरदोई। बिजली बिल जमा न करने वालों के लिए समस्याएं शुरू हो गई है। बिल जमा न करने पर 4700 उपभाेक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं में खलबली मच गई।

मीटर में बिजली आने के बाद आगे की आपूर्ति बंद होने से पूरी रात उपभोक्ता परेशान रहे। शनिवार सुबह बकाया में बिजली कटने की जानकारी होने पर उपखंड कार्यालयों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई। इससे पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा।

76000 से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए

चार लाख विद्युत उपभोक्ता है। जिनके यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। प्रथम चरण में नगर पालिका क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक 76000 से अधिक स्मार्ट मीटर लग गए है। स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही उनको पोस्ट पेड से प्री पेड में बदल दिया गया है। अब तक 69 हजार स्मार्ट मीटर प्री पेड के रूप में काम करने लगे हैं।

विभाग की ओर से निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं की आपूर्ति बंद करने की कवायद शुक्रवार को शुरू कर दी गई। जिले में 47 हजार उपभोक्ताओं को प्री पेड बैलेंस निगेटिव था। उसी के आधार पर शुक्रवार की शाम दस प्रतिशत उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति रोक दी गई है, इससे जिले के 47 सौ उपभोक्ता प्रभावित हुए। अचानक बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान हो गए।

यह भी पढ़ें- पारा चढ़ने के साथ अंबेडकरनगर में 200 मेगावाट पहुंची बिजली की डिमांड, विभाग ने शुरू की ट्रिपिंग

रात भर बिजली न आने से लोग परेशान हुए। शनिवार की सुबह बकाया में कटौती होने पर उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे। वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। अवकाश के बावजूद विभागीय कर्मचारियों को लगाया गया और बिल काउंटर भी खोला गया। वहां पर उपभोक्ताओं को आनलाइन बिलिंग और रिचार्ज के विषय में जानकारी दी गई और बिल जमा करने पर बिजली की आपूर्ति शुरू कराई गई। इससे पूरे दिन उपभोक्ता परेशान हुए।

रात में नहीं की जानी चाहिए कटौती

विद्युत उपकेंद्र पर बिल जमा करने आए सुधीर कुमार ने बताया कि प्री पेड मीटर के कारण बिजली काट दी गई है। यह कार्रवाई दिन में होनी चाहिए थी। रात में बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। इसमें सुधार होना चाहिए।

बिल संशोधन हुआ नहीं और काट दी बिजली

उपखंड कार्यालय सदर में आए बिजली उपभोक्ता नूर ने बताया कि उनके बिल का संशोधन किया जाना है। इसके लिए प्रार्थना पत्र भी दिया गया है, फिर भी बिजली काट दी गई। प्री पेड के साथ पोस्ट पेड बिल भी जुड़ा है, जिसको एक साथ जमा करना मुश्किल है।

बिजली उपभोक्ताओं को विभिन्न माध्यमों से लगातार जागरूक किया जा रहा था कि प्री पेड बैलेंस को पाजीटिव में रखें। बिल जमा करते रहे। यह कार्रवाई उच्च स्तर से की गई है। उपभोक्ताओं को कंज्यूमर एप के माध्यम से बिल जमा करने और उसके बाद बिजली की आपूर्ति बहाल होने आदि की समस्या के निदान के लिए जागरूक किया गया। इसके लिए उपखंड कार्यालयों को अवकाश में भी खेल दिया गया है। उपभोक्ता प्री पेड बैलेंस को निगेटिव में न रखें। -प्रेम प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता