यूपी में सरकारी कर्मचारियों को देना होगा छुट्टी का विवरण, 25 मार्च तक पोर्टल पर कराएं अपडेट
उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के अवकाश प्रबंधन को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब ...और पढ़ें

25 मार्च तक कर्मचारियों के अवकाश का पूरा विवरण पोर्टल पर अपडेट कराना अनिवार्य।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नवानगर (बलिया)। प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के अवकाश प्रबंधन को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश की स्वीकृति मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाएगी।
इस संबंध में मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
संचालित किया गया मानव संपदा पोर्टल
कार्मिक अनुभाग-5 द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों के सेवा संबंधी मामलों में पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मानव संपदा पोर्टल संचालित किया जा रहा है।
इसके प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक है कि सभी विभागों के नियमित कर्मचारियों का पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाए और पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल का नियमित उपयोग किया जाए।
विवरण अपडेट करने के निर्देश
शासन ने पहले भी विभागों को निर्देश दिए थे कि अपने अधीनस्थ कार्यालयों, स्वायत्तशासी संस्थाओं और निगमों में कार्यरत सभी नियमित कर्मचारियों का पंजीकरण पोर्टल पर कराते हुए उनके सेवा संबंधी विवरण अपडेट किए जाएं। इसके लिए 25 मार्च तक का समय दिया गया है।
साथ ही कर्मचारियों के अवकाश से जुड़े आवेदन भी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार और निस्तारित किए जाएं। शासन की समीक्षा में पाया गया कि कई विभागों में कर्मचारियों के अवकाश से संबंधित जानकारी पोर्टल पर पूरी तरह दर्ज नहीं की गई है।
