Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड व मध्य प्रदेश ने सीमा को किया सील

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 23 Mar 2020 05:51 PM (IST)

    जागरण संवाददाता सोनभद्र झारखंड व मध्यप्रदेश में लाकडाउन के चलते इन दोनों राज्यों की सरकारों ने जिले से लगने वाले गढ़वा व सिगरौली सीमा को सील कर दिया है। सीमा सील होने से जनपद के विढमगंज व सिगरौली से पहले शक्तिनगर व अनपरा में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वैसे छोटे वाहनों की विधिवत जांच के बाद उसे रवाना किया जा रहा है।

    झारखंड व मध्य प्रदेश ने सीमा को किया सील

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र : झारखंड व मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के चलते इन दोनों राज्यों की सरकारों ने जिले से लगने वाले गढ़वा व सिगरौली सीमा को सील कर दिया है। सीमा सील होने से जनपद के विढमगंज व सिगरौली से पहले शक्तिनगर व अनपरा में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वैसे, छोटे वाहनों की विधिवत जांच के बाद उसे रवाना किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विढमगंज/महुली : रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर विढमगंज में सोमवार से ट्रकों की लंबी लाइन लगने से पुलिस हलकान रही। इसकी मुख्य वजह विढमगंज के ठीक बाद झारखंड सीमा को नगर उटारी के गढ़वा क्षेत्र में सील करना रहा। झारखंड में लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद वहां की पुलिस ने सीमा सील किया है। दूसरी तरफ कोरोना वायरस को देखते हुए विढमगंज पुलिस भी एहतियात के तौर पर भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक दिया है व छोटे वाहनों को जांच के बाद छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा झारखंड से लगे जनपद के मुड़ीसेमर गांव के पास भी सीमा को सील किया गया है और झारखंड पुलिस लाउडस्पीकर से लोगों को लॉकडाउन की जानकारी दे रही है।

    अनपरा/शक्तिनगर/बीजपुर : मध्यप्रदेश सरकार ने सिगरौली जिले में सोनभद्र के अनपरा, शक्तिनगर व बीजपुर सीमा को सील कर दिया है। सिगरौली के जिला कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस ने सीमा को सील कर सुरक्षा को सख्त कर दिया है। अनपरा थाना के खनहना बैरियर, शक्तिनगर स्थित तेलगवां, दुधीचुआ एवं बीजपुर स्थित सिरसोती में बैरियर लगाकर पुलिस द्वारा आवागमन को बंद कराया गया है। बैरियर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों के नाम, पहचान अंकित कर सैनिटाइजर भी कर रही है। तेलगवां, दुधीचुआ बैरियर पर मध्य प्रदेश पुलिस की मुस्तैदी से परियोजनाओं में काम करने के लिए आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोल व तापीय परियोजनाएं दोनों प्रांतों की सीमा पर स्थित हैं। क्षेत्र का प्रमुख चिकित्सालय नेहरु मध्य प्रदेश स्थित जयंत क्षेत्र में आता है। बीजपुर से मध्यप्रदेश की ओर जाने-आने वाले सभी लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के दौरान लोगो से उनका परिचय पत्र देखकर आवागमन के कारण का जानकारी ली जा रही है। मध्य प्रदेश की पुलिस ने भी गोभा पुलिस चौकी के पास बैरियर पर चेक पोस्ट लगाया है। जांच के दौरान पावर प्लांट जाने वाले संविदा श्रमिक एवं दुग्ध विक्रेताओं को जाने दिया गया।

    comedy show banner
    comedy show banner