जायसवाल युवा मंच ने सहस्त्रबाहु अर्जुन की मनाई जयंती
जागरण संवाददाता सोनभद्र जायसवाल युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर स्थित एक होटल।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जायसवाल युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर स्थित एक होटल में सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती धूमधाम के साथ मनाई। इस दौरान उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल व प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सहस्त्रबाहु अर्जुन हैहय वंश के राजा थे। सहस्त्रार्जुन भगवान विष्णु के चक्र के अवतार थे। चक्र में हजार आरे होते हैं, इसलिए उनके एक हजार हाथ थे। लोगों ने भगवान सहस्त्रार्जुन के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में एकजुटता बनाने व राजनीति में आगे आने की अपील की। कहा कि युवा मंच तेजी से अपनी जगह बना रहा है। समाज के दबे-कुचले व शोषित लोगों तक पहुंच कर उनके आवाज को शासन तक पहुंचाने और उनकी आवाज बनकर हर वक्त खड़ा रहना ही प्राथमिकता है। इसमें दिलीप जायसवाल, राधेश्याम, श्रीकृष्ण जायसवाल, संजय जायसवाल, मनीष जायसवाल, रवींद्र जायसवाल, कैलाश जायसवाल, अनिल जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, संतोष कुमार जायसवाल, सोनू जायसवाल आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय जायसवाल व संचालन आनंद प्रताप जायसवाल ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।