विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ड्राप आउट छात्रों की पहचान करने पर जोर

By JagranEdited By:
Published: Wed, 20 Jul 2022 07:10 PM (IST)

ड्राप आउट छात्रों को चिन्हित करने पर जोर

ड्राप आउट छात्रों की पहचान करने पर जोर
ड्राप आउट छात्रों की पहचान करने पर जोर

ड्राप आउट छात्रों की पहचान करने पर जोर

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सदर ब्लाक परिसर में परिषदीय विद्यालय में नामांकन के बाद भी शिक्षा पूरा न करने वाले बच्चों को लेकर बैठक हुई। इसमें एक्शन एड नई पहल की जिला समन्वयक निशा कुरैशी ने बताया कि ऐसे बच्चों को चिन्हित करने की जरूरत है ताकि उन्हें शिक्षित किया जा सके। बताया कि 16 जुलाई से हाउसहोल्ड सर्वे शुरू हो गया है, जिसमे चिन्हांकन, नामांकन व मूल्यांकन करना है। सात से 14 वर्ष के ड्राप आउट, आउट आफ स्कूल बच्चों को चिन्हित कर शारदा पोर्टल एप पर अपलोड करने की व्यवस्था की गई है। खंड विकास अधिकारी उमेश सिंह ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति को लेकर जोर दिया गया है। घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर एडीओ पंचायत कृपाशंकर शुक्ल, सीडीपीओ सुजीत सिंह, पारसनाथ, मोहसिन खान, मनोज कुमार दुबे, शिला पांडे, कृष्णा देवी, सुरेश शुक्ला, विजय शंकर शुक्ल आदि रहे।