बजट देश के विकास को देगा गति : लक्ष्मण आचार्य
सोनभद्र राबर्ट्सगंज नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में शनिवार को बजट विषय ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राबर्ट्सगंज नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में शनिवार को बजट विषय पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी आयोजित की। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद के उपनेता लक्ष्मण आचार्य रहे। लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सशक्त बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। यह बजट देश के विकास को गति देगा।
उन्होंने कहा कि सभी वर्गाें का ध्यान रखकर यह ऐतिहासिक बजट बनाया गया है। मोदी सरकार के इस बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, मूलभूत संरचनाओं के विकास का काम करेगा। बताया कि उज्जवला योजना में अब तक आठ करोड़ महिलाएं लाभांवित हो चुकी हैं। वहीं इस योजना का विस्तार करते हुए एक करोड़ नये लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा। गोष्ठी को सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष रतन लाल गर्ग आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर रामलखन सिंह, अशोक मिश्रा, गोविद यादव, अमरेश पटेल, रामुसंदर निषाद, प्राणमती देवी, उदयनाथ मौर्य, ई. रमेश पटेल, अजीत रावत आदि रहे। सदन में उठेगा धान खरीद का मामला
राजनीतिक दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। दूसरों के आंदोलन में अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास किया जा रहा है। देश के किसानों को विपक्षी दलों द्वारा गुमराह किया जा रहा है। बजट पर कोई भी विरोधी बोलने से कतरा रहा है, इसके पीछे कारण यह है कि उन्हे इसमें कोई कमी नहीं दिख रही। यह बातें शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को विधान परिषद के उपनेता लक्ष्मण आचार्य ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। जिले में बंद धान खरीद को पुन: चालू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सदन में इस बात उठाऊंगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।