विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष का शव म‍िलने से सनसनी

Published: Sun, 07 Sep 2025 03:29 PM (IST)

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में भाजपा बूथ अध्यक्ष चैन प्रताप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। ...और पढ़ें

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, बभनी (सोनभद्र)। थानाक्षेत्र के चपकी गांव में शनिवार की रात चपकी बूथ क्रमांक 113 के भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष चैन प्रताप का घर के पास स्थित पेड़ से लटका शव मिलने से कोहराम मच गया। वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों सह‍ित आस पड़ोस के लोग तरह -तरह की चर्चा कर रहे हैं।

परि‍जनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चपकी के बूथ क्रमांक 113 के बूथ अध्यक्ष चैन प्रताप पुत्र राम बरन अपने पत्नी बच्चों के साथ घर में सोए हुए थे। पत्नी इंद्रावती के अनुसार वे देर रात लगभग बारह बजे घर से बाहर निकले और फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी।

यह भी पढ़ें : Chandra Grahan 2025 : चंद्रग्रहण के दौरान बदला बाबा दरबार में दर्शन और गंगा आरती का समय, नोट कर लें सूतक का काल

गौरतलब है कि चैन प्रताप एक शिक्षित योग्य और शानदार व्यक्तित्व के धनी और राजनीत‍िक महत्‍वाकांक्षा वाले व्यक्ति थेे। उनके परिवार में किसी को भी क‍िसी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी। बावजूद इसके चैन प्रताप ने क्यों फांसी लगाई यह बात ग्रामीणों को समझ नहीं आ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक चैन प्रसाद इस बार के चुनाव में दमदार प्रधान पद के प्रत्याशी के तौर पर इन द‍िनों अपने प्रचार प्रसार में व्‍यस्‍त था। इसके साथ में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष भी था। किन परिस्थितियों में उसको मौत गले लगाना पड़ा यह समझ नहीं आ रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने कहा कि मामला आत्महत्या का है शव को अंत्य परीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया गया है। र‍िपोर्ट आने के बाद मामले की व‍िवेचना को गत‍ि म‍िलेगी। 

यह भी पढ़ें : वाराणसी में भरी दोपहर‍िया हुई सांध्‍यकालीन गंगा आरती, सूतक काल में पसरा रहा सन्‍नाटा, देखें वीड‍ियो...

दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया

भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्यारह वर्षीय बच्ची गरिमा और आठ वर्षीय गुलशन का रो रो कर बुरा हाल है। मासूम बच्चे समझ ही नहीं पा रहे है कि पापा ने क्यों आत्महत्या कर ली। पत्नी इंद्रावती की चीखें सुनकर हर व्यक्ति द्रवित हो जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक पंचायत चुनाव में प्रधान का प्रबल दावेदार था।

यह भी पढ़ें : वाराणसी में चंद्रग्रहण का श्राद्ध कर्म पर कोई असर नहीं, घाटों पर पि‍तरों के न‍िम‍ित्‍त तर्पण का काशी में महात्‍म्‍य