Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फाग महोत्सव में जमकर उड़े अबीर गुलाल

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 17 Mar 2022 07:32 PM (IST)

    जागरण संवाददाता दुद्धी (सोनभद्र) तहसील मुख्यालय पर प्राचीन परपंरागत होली को जीवंत रखने के लि

    Hero Image
    फाग महोत्सव में जमकर उड़े अबीर गुलाल

    जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : तहसील मुख्यालय पर प्राचीन परपंरागत होली को जीवंत रखने के लिए गुरुवार को श्रीजय बजरंग अखाड़ा समिति एवं रामलीला कमेटी के तत्वावधान में फाग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    दोपहर 12 बजे ढोलक व हारमोनियम का जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि व श्रीरामलीला कमेटी के आलोक अग्रहरि समेत अन्य पदाधिकारियों ने पूजन कर फाग का शुभारंभ किया। इसके बाद आसपास के गांवों से आए विभिन्न मंडली के कलाकारों ने चैता की धुन में मां वीणा वादिनी की आराधना कर रंग जमाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतियोगिया में प्रतिभाग हरपुरा, छत्तरपुर, बरखोहरा, दुम्हान, खजुरी, बीड़र, रजखड़, महुली, दिघुल, अमवार, डूमरडीहा आदि गांवों से दर्जन भर से अधिक मंडली के कलाकारों ने प्रतिभाग किया। एक से बढ़कर एक फाग गीत की प्रस्तुति कर समूचे वातावरण को होली के रंग से सराबोर कर दिया।

    देर शाम तक चले प्रतियोगिता में

    प्रस्तुति देने वाली टीमों के कलाकारों को पहले ठंडई दी गई। फिर रंग अबीर से सराबोर करने के बाद ही उनको छोड़ा जा रहा था। टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

    इस आयोजन के पीछे मूल उद्देश्य डीजे की कान फाडू धून पर थिरकने वाली युवा पीढ़ी को झाल, मजीरे, ढोल व हारमोनियम का महत्व समझाना था।इसमें प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों को प्रथम, द्वितीय तृतीय पुरस्कार के रूप में नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नंदलाल अग्रहरि, कल्याण मिश्रा, पवन सिंह, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    गौरतलब है कि सोनांचल में परंपरागत होली को जीवंत रखने के लिए विभिन्न सामाजिक व स्वयंसेवी संगठन प्रयासरत है।

    comedy show banner
    comedy show banner