Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jul 2022 06:49 PM (IST)

    स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है ...और पढ़ें

    Hero Image
    स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास

    स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास

    जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) : हिंडाल्को रेणुसागर पावर डिवीजन स्थित कर्मचारी मनोरंजन कक्ष में संस्थान के अध्यक्ष केपी यादव के दिशा-निर्देशन में इंडोर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शतरंज, टेबल टेनिस एवं कैरम के प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हेड अनुरक्षण संजय सिंह एवं प्रमुख-कर्मचारी संबंध परेश ढोले ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्थान कर्मचारियों के साथ उनके स्वजनों के चतुर्मुखी विकास के लिए तत्पर है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में महिलाओं की ग्रुप ए में 21 वर्ष से 48 वर्ष वर्ग में कैरम डबल में सुविधा तिवारी एवं सुनीता योगी ने जीत हासिल की।

    ग्रुप बी 48 वर्ष से उपर में गायंती देवी एवं पूनम राय ने बाजी मारी। टेबल टेनिस ग्रुप बी 48 वर्ष से ऊपर वर्ग में सरिता सिंह एवं संतोष डिनोडिया ने जीत हांसिल की। निर्णायक की भूमिका अरविंद राय एवं दारा सिंह रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल मुखर्जी समेत अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।