धू-धू कर जला रावण, अधर्म पर हुई धर्म की विजय
सोनभद्र : न्याय की अन्याय पर, सदाचार की दुराचार पर, धर्म की अधर्म पर, गर्व की अहंकार पर, अच्छाई की ब
सोनभद्र : न्याय की अन्याय पर, सदाचार की दुराचार पर, धर्म की अधर्म पर, गर्व की अहंकार पर, अच्छाई की बुराई पर, सत्य की असत्य पर और अंधकार पर उजाले के विजय का प्रतीक विजय दशमी का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह रावण के साथ ही उसके पुत्र मेघनाथ व भाई कुंभकरण का पुतला दहन किया गया। भगवान श्रीराम ने जैसे ही रावण के पुतला में आग लगाई पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इसके पूर्व राम-रावण के भयंकर युद्ध का भी दर्शकों ने आनंद उठाया।
जिले के 47 स्थानों पर जलाया गया रावण : जिले के विभिन्न स्थानों पर कई दिनों से चल रही रामलीला के समापन अवसर पर मंगलवार को जिले के 47 स्थानों पर रावण वध किया गया। जगह-जगह बने विशालकाय दशानन के पुतले में जैसे ही आग लगी पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। अधर्म पर धर्म की इस जीत को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी रही। रेणुकूट में विशालकाय 105 फीट का रावण आकर्षण का केंद्र रहा। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित रामलीला मैदान में रावण वध देखने के लिए दोपहर लगभग एक बजे से ही भीड़ उमड़ने लगी थी। शाम लगभग चार बजे जब भगवान श्रीराम और दशानन के बीच युद्ध शुरू हुआ तो रामलीला मैदान में पांव रखने भर की जगह नहीं बची थी। राम-रावण युद्ध के बीच-बीच में जय श्रीराम के जयकारे लगते रहे। भगवान राम ने जैसे ही रावण के नाभिकुंड में तीर मारा तो रावण का विशालकाय पुतला धू-धू कर जलने लगा। रावण के साथ मेघनाथ व कुंभकरण का भी पुतला दहन किया गया। युद्ध का शुभारंभ भगवान राम की आरती-पूजन के बाद हुआ। आरती सदर विधायक अविनाश कुशवाहा और नगरपालिका चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया।
रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार : बाजार में लगभग आधे घंटे तक राम-रावण के बीच युद्ध का प्रदर्शन हुआ। इसके बाद रावण वध हुआ। देरशाम को रावण का विशालकाय पुतला फूंका गया।
वैनी/खलियारी प्रतिनिधि के अनुसार: नगवां ब्लाक के वैनी और खलियारी क्षेत्र में मंगलवार को दशहरा का पूर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह रावण का पुतला फूंका गया। बुराई पर अच्छाई के जीत के पर्व पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई भी दी।
गुरमा प्रतिनिधि के अनुसार : क्षेत्र के आदर्श रामलीला समिति गुरमा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला कार्यक्रम व दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन के कार्यक्रम की दर्शकों ने सराहा। वहीं इस मौके पर बच्चे महिला पुरुष दूरदराज से आए दर्शकों ने राम-रावण युद्ध को भी देखा। इस मौके पर नगर पंचायत चुर्क के अध्यक्ष सईद कुरैशी, रामाश्रय भारती, गौतम यादव, ओम प्रकाश धुरिया, राजीव मिश्रा, नियाज अली, गुलामनवी, डा. रामप्रसाद गौतम, बच्चा ¨सह आदि मौजूद थे।
महुली प्रतिनिधि के अनुसार : स्थानीय कस्बे के राजा बरियार शाह खेल मैदान पर विजय दशमी के अवसर पर रावण का पुतला दहन किया गया। इसके पहले राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ।
ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार: असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजय दशमी मंगलवार को उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर नगर के राम मंदिर मैदान में आतिशबाजी के साथ रावण का दहन किया गया। इस दौरान रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे। जैसे ही रावण के पुतले का दहन किया गया, वैसे ही जय श्रीराम का उद्घोष हो गया और सभी ने एक-दूसरे को दशहरे की शुभकामनाएं दी। दहन से पूर्व भगवान श्रीराम व लक्ष्मण की शोभायात्रा निकाली गई। शाम छह बजे आतिशबाजी के बीच श्रीराम व लक्ष्मण ने बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, आयोजन समिति के अध्यक्ष एचएन ¨सह, बृजभान अग्रवाल, रमेश ¨सह यादव, सुभाष अग्रहरी, डीडी गुप्ता, विजय यादव, जगमेंदर अग्रवाल, इं. एलबी यादव, कन्हैया लाल जायसवाल, गिरीश नारायण ¨सह आदि मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।