Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आप' ने फूंका राहुल, शिंदे व जेटली का पुतला

    By Edited By:
    Updated: Tue, 21 Jan 2014 07:38 PM (IST)

    सोनभद्र : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जुलूस निकालकर बढ़ौली चौक पर अरुण जेटली, राहुल गांधी और सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने दूसरी आजादी की लड़ाई के लिए लोगों का आह्वान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला संयोजक विष्णु तिवारी ने केंद्र सरकार के रवैये पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। भ्रष्ट तंत्र की भयावहता इस कदर हावी है कि देश की महिलाएं ही अपने देश में सुरक्षित नहीं हैं। राजनीति में यह पहला अवसर है कि भ्रष्ट पुलिस व्यवस्था के विरोध में एक मुख्यमंत्री धरने पर बैठा है। इसके बाद भी केंद्र सरकार द्वारा समस्या के समाधान का प्रयास नहीं किया जा रहा है। यह अत्यंत निंदनीय है।

    जिला सचिव ज्योति जंग सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी से ऐसे किसी अराजक तत्व का कोई लेना-देना नहीं है जो असामाजिक गतिविधियों में लिप्त हों। आप का झंडा और बैनर लेकर घूमने से कोई आप का कार्यकर्ता या पदाधिकारी नहीं हो जाएगा। जो व्यक्ति आचरण की सुचिता, पवित्रता पर खरा नहीं है उसकी पार्टी में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि आजादी तो हमने ले ली है पर अपने ही गुलाम बन गए हैं। जब तक युवा नहीं जागेगा, तब तक चीजें नहीं बदलेगी। कार्यक्रम को अनुज शुक्ला, रोहित सिंह परिहार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कौशल शर्मा, पल्लवी कुमारी, विनोद दुबे, मेराज फातमा, पुष्पराज गुप्ता, समरजीत सिंह गिल, रामनरेश पटेल, बालकृष्ण गोयल आदि मौजूद थे।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

    comedy show banner
    comedy show banner