विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द रुकने लगेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

By Edited By:
Published: Thu, 07 Nov 2013 07:56 PM (IST)

News Article Hero Image

सोनभद्र : अगोरी खास व सक्तेषगढ़ रेलवे स्टेशनों से जुड़े यात्री जल्द ही वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी से सफर कर सकेंगे। रेलवे ने दोनों स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की हरी झंडी दे दी है। मामला जिलाधिकारी के पाले में है।

बता दें कि वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर अगोरी खास रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों ने सितंबर माह में डीआरएम को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें ट्रेन के ठहराव की मांग की गई थी। डीआरएम ने आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। सूत्रों की माने तो मंडल रेल प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे के कार्यालय से ठहराव संबंधित पत्र जिलाधिकारी को मिल चुका है। इलाके के भोला फौजी, अजीत सिंह चौधरी, मदन यादव, सैय्यद आलम, कमलेश यादव, संजय यादव आदि का कहना है कि डीआरएम दफ्तर से अक्टूबर में ही जिला प्रशासन को पत्र मिल गया है। डीएम को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अगोरी खास व सक्तेषगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का रास्ता साफ करना चाहिए। इससे रेलवे को राजस्व की प्राप्ति होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर