Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मातृशक्ति का वंदन व अभिनंदन, बरसे सम्मान के पुष्प

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 08 Mar 2022 11:22 PM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताएं हुईं आयोजित।

    Hero Image
    मातृशक्ति का वंदन व अभिनंदन, बरसे सम्मान के पुष्प

    सीतापुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान मातृशक्ति का वंदन व अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

    दीन दयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं की स्थिति विषयक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तनिशा जायसवाल, हर्षिता श्रीवास्तव ने प्रथम, ज्योति गुप्ता, विशाल जायसवाल द्वितीय और संध्या जोशी तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरएमपी महाविद्यालय में स्वतंत्रता के बाद भारतीय शिक्षा में महिलाओं की बदलती हुई भूमिका विषय पर परिचर्चा हुई। प्राचार्य प्रो. रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा महिलाओं के शारीरिक, शैक्षिक और मानसिक विकास से ही नारी सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। डा. यामिनी पांडेय, डा. ऊषा मिश्रा, डा. अर्चना सिंह ने अपने वक्तव्य रखे। डा. पवन यादव, डा. ऋतु शाही, श्रद्धा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

    पहल के संस्थापक रचित निगम ने महिला अस्पताल की सीएमएस डा. सुषमा कर्णवाल को सम्मानित किया। अर्चना पाठक व आफताब खान मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय भगवंतपुर में नारी शिक्षा चौपाल हुई। कार्यक्रम में शिवानी पांडेय, मीनाक्षी, दीक्षा रानी मौजूद रहीं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सावित्री पब्लिक स्कूल में विद्यालय की छात्रा पलक वर्मा को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। पलक वर्मा ने विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति व फीस आदि की जानकारी ली।

    सेक्रेड हार्ट डिग्री कालेज के एनएसएस छात्रों ने मलुही में शिविर लगाया कृषि वैज्ञानिक ने छात्रों को प्राकृतिक गुलाल बनाने की विधि बताई। वूमेन्स वेलफेयर क्लब ने लोक कलाओं के बारे में बताया। इस मौके पर संगीता अरोड़ा, शोभना कपूर, आरती मेहरोत्रा, मीनू कपूर, रती सहगल, रजनी आदि मौजूद रही। साई वाटिका के पास डांडिया की प्रस्तुति दी।

    महमूदाबाद के फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम हुए। छात्रा साजिया ने महिला दिवस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। कशिश पोरवाल ने महिला शिक्षा संबंधी काव्यपाठ किया। डा. वंदना मिश्रा, डा. ममता पांडेय, डा. अंजू सिंह, डा. सीमा सिंह ने विचार रखे।

    हरगांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में महिला दिवस पर गोष्ठी आयोजित हुई। बालिकाओं के अधिक से अधिक नामांकन पर जोर दिया गया। बालिकाओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सुबोध मान, पारुल शर्मा, रचना यादव, अंजना त्यागी आदि मौजूद रहे। पहला ब्लाक में में सचिव राजविदर कौर ने विचार रखे। सारिका माथुर, उमा वर्मा, रेनू कौशल आदि मौजूद रहीं। बिसवां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम हुए।