Sitapur News: जंगल में मध्य प्रदेश के युवक का शव लटका मिला, कारणों का पता लगा रही पुलिस
सीतापुर के नैमिषारण्य में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक मध्य प्रदेश का रहने वाला था और पांच सितंबर को मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। पुलिस के अनुसार युवक जयगुरुदेव आश्रम में सेवा करने आया था। युवक की पहचान छोटे लाल शाह के रूप में हुई है। पुलिस घटना के कारणों की जाँच कर रही है।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। नैमिषारण्य के रामशाला गांव के जंगल में सोमवार को मध्य प्रदेश के युवक का पेड़ से लटका मिला। पारिवारजन का कहना है कि युवक पांच सितंबर को घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। पुलिस का कहना है कि युवक नैमिषारण्य के जयगुरुदेव आश्रम में सेवा करने आया था। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।
गांव के लोग सुबह खेत की तरफ गए थे। उन्हें जंगल में एक पेड़ से युवक का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बेलहरी चौकी प्रभारी अनिल कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। युवक के पास मोबाइल और कुछ कागज मिले।
युवक की पहचान मध्यप्रदेश के जिला सिंगरौली के गुंडारा गांव के छोटे लाल शाह पुत्र समय लाल शाह ने रूप हुई।
छोटे लाल बेटे अवनीश कुमार शाह ने बताया कि उनके पिता पांच सितंबर को सिंगरौली मेले में मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकले थे। उधर, चौकरी प्रभारी ने बताया कि छोटे लला नैमिषारण्य के जयगुरुदेव आश्रम में सेवा करने आए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।