यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sitapur Road Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकलीं दो सगी बहनों को रौंदते हुए निकल गया वाहन, मौत
यूपी के सीतापुर में गुरुवार की सुबह टहलने निकली दो सगी बहनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे ...और पढ़ें

जागरण टीम, सीतापुर। यूपी के सीतापुर में गुरुवार को एक हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब पांच बजे उस वक्त हुआ, जब दोनों बहनें सड़क पर टहल रही थीं। वाहन की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
लहरपुर इलाके के भदफर चौराहे के पास गुरुवार सुबह करीब पांच बजे सड़क पर टहल रही तीन बालिकाओं को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक बालिका घायल हो गई। पुलिस वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
दो बहनों की मौके पर ही मौत
भगहरपुरवा की खुशबू (14) पुत्री मनोज कुमार और रमाशंकर की पुत्री आरती (11) व रंजना (06) सुबह सड़क पर टहल रही थीं। वाहन ने टक्कर मार दी। आरती व रंजना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, खुशबू घायल हो गई। भदफर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र बहादुर सिंह ने खुशबू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा में भर्ती कराया।
