Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: पंचायत चुनाव में सपा मजबूत करेगी विधानसभा चुनाव की नींव, क्या बदलेगी यूपी की सियासी पिक्चर?

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 01:37 PM (IST)

    सीतापुर में पंचायत चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी सक्रिय हो गई है। पार्टी पंचायत चुनावों में भागीदारी करके 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। इसके लिए सपा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर बूथ स्तर पर काम करेगी। पार्टी का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करना है जिससे विधानसभा चुनावों में लाभ मिल सके।

    Hero Image
    पंचायत चुनाव में सपा मजबूत करेगी विधानसभा चुनाव की नींव

    दुर्गेश द्विवेदी, सीतापुर। पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन के साथ ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। इसी के साथ समाजवादी पार्टी भी पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी करके विधानसभा चुनाव की नींव मजबूत करने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत पार्टी जिला पंचायत सदस्य पद पर समर्थित उम्मीदवार उतारकर और प्रधानी के चुनाव में कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वय बनाकर विधानसभा चुनाव के लिए बूथ मजबूत करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा के वजूद में आने और उत्कर्ष में ग्रामीण अंचल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सपा 2027 के विधानसभा चुनाव में 2012 का प्रदर्शन दोहराने के लिए एक बार फिर ग्रामीण अंचल को मजबूत करने पर काम करने जा रही है। इसमें पंचायत चुनावों को पार्टी शानदार अवसर के तौर पर देख रही है। पंचायत चुनाव में पार्टी सक्रिय भागीदारी करके दोहरा लाभ लेने की कोशिश में है।

    पार्टी को उम्मीद है इससे पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच नजदीकी बढ़ेगी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी मजबूत होगा, जिसका सीधा फायदा विधानसभा के चुनाव में मिलेगा। इसके लेकर पार्टी ने रणनीति भी बना ली है। इसके तहत सपा उल्टा पिरामिड तकनीक पर काम करने जा रही है।

    इसमें पार्टी के नेता और वरिष्ठ कार्यकर्ता गांवों की खाक छानेंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिलने जाएंगे। उनके साथ बैठकें करके जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों का चयन करेंगे। इसके अलावा प्रधानी में किसी एक कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाने को लेकर समन्वय बनाएंगे। हालांकि, प्रधानी के चुनाव में खुले तौर पर किसी का समर्थन नहीं करेगी।

    जिले में 1,588 ग्राम पंचायतें 

    जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 30 लाख से अधिक मतदाता हैं। अधिकांश मतदाता गांवों में निवास रहते हैं। वहीं, जो मतदाता नगरीय क्षेत्र में रहते हैं वो भी किसी न किसी रूप में गांव से जुड़े हैं। इनकी भी जिले की 1,588 ग्राम पंचायतों के गठन में सक्रिय भूमिका रहती है। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर भी सीधा जुड़ाव रहता है। समाजवादी पार्टी इस जुड़ाव और सक्रियता के माध्यम के विधानसभा के चुनाव को अपने पक्ष में लाने का प्रयास कर रही है।

    फैक्ट फाइल

    • 10,0000 से अधिक हैं सपा के कार्यकर्ता
    • 45,600 से अधिक हैं बूथ लेवल पदाधिकारी
    • 4,320 से अधिक हैं सेक्टर स्तर के कार्यकर्ता
    • 1,276 से अधिक है जोनल स्तर के कार्यकर्ता

    समाजवादी पार्टी किसानों और शोषितों के लिए हमेशा से संघर्षरत है। कार्यकर्ताओं की संख्या गांवों में ज्यादा है। पंचायत चुनाव के माध्यम से पार्टी उनसे और नजदीकी बढ़ाएगी। -छत्रपाल यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी

    comedy show banner
    comedy show banner