Sitapur News : मोबाइल के विवाद में पुत्र और पुत्री के साथ खाया जहरीला पदार्थ, महिला की मौत
Sitapur Crime News जहर के असर के कारण महिला की मौत हो गई। उसके साथ ही जहरीला पदार्थ का सेवन करने पुत्र और पुत्री का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर तहरीर नहीं मिली है।
संवाद सूत्र, जागरण, सीतापुर : सिधौली क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू विवाद में काफी बड़ा कदम उठा लिया। पति से विवाद के बाद महिला ने पुत्र और पुत्री के साथ जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।
मछरेहटा के अवधपुर गांव की महिला ने शुक्रवार को पुत्र और पुत्री के साथ जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर के असर के कारण महिला की मौत हो गई। उसके साथ ही जहरीला पदार्थ का सेवन करने वाले पुत्र और पुत्री का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
अवधपुर गांव में महेश की पत्नी राजरानी ने बेटी गीता और बेटा आशीष के साथ शुक्रवार को जहर खा लिया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य सिधौली ले जाया गया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही राजरानी की मौत हो गई, जबकि गीता और आशीष का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
गीता ने बताया कि एक सप्ताह पहले घर से मोबाइल गायब हो गया था। इसको लेकर माता-पिता के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद गीता व आशीष को लेकर राजरानी दिल्ली में एक रिश्तेदार के यहां चली गई थीं। बुधवार को सभी दिल्ली से वापस आ गए थे।
गुरुवार को एक बार फिर महेश और राजरानी में मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। बताया कि शुक्रवार को गीता ने घर में रखे जहर को स्वयं पी लिया इसके बाद पानी में मिलाकर उन्हें और आशीष को दे दिया। थानाध्यक्ष मछरेहटा अमित पांडेय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। गांव पुलिस भेजी गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।