दोस्त के साथ संबंध बना रहा था पति, पत्नी ने देखा लिया… फिर दोनों ने मिलकर कर दी हत्या, दंपती समेत चार गिरफ्तार
सीतापुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी ने पति को दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद दोनों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने दंपती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिए हैं। मृतक के सिर पर चोट लगने से मौत हुई।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। जिला अस्पताल मार्ग पर गुरुवार सुबह बोलेरो में युवक का शव मिला था। नगर की बाल्दा कॉलोनी के दंपती समेत चार लोगों ने उसकी हत्या लाठी-डंडा से पीटकर की थी। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त डंडा और त्रिशूल भी बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में मौत की वजह सिर पर चोट लगना आई है।
महोली के गांव इमलिया के जितेंद्र की महोली में किराने की दुकान है। दुकान बंद करने के बाद बुधवार रात करीब 11 वह बोलेरो से निकले थे। इससे पहले उनकी बाल्दा कॉलोनी के आशीष से वाट्सएप पर चैटिंग हुई थी। जितेंद्र रात में आशीष के घर गए।
बताया जा रहा जितेंद्र के आशीष से अनैतिक संबंध थे। बुधवार की रात आशीष की पत्नी मुस्कान ने जितेंद्र और आशीष को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद मुस्कान व आशीष ने मिलकर डंडा व त्रिशूल से जितेंद्र पर वार कर दिया।
इसमें जितेंद्र गंभीर घायल हो गए। इसके बाद हमलावर दंपती के कहने पर मुहल्ले के रूपम भारती व अनुज मिश्र ने जितेंद्र को बोलेरो में पीछे सीट पर लिटाकर जिला अस्पताल रोड पर छोड़ दिया। बोलेरो में ही उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह पुलिस को शव मिला।
मास्टर कॉलोनी में किराए के घर में रहते थे जितेंद्र
जितेंद्र महोली की मास्टरबाग कॉलोनी में किराए घर में रहते थे। बाईपास पर उनकी किराने की दुकान थी। प्रधान पति मुकेश वर्मा ने बताया जितेंद्र ने करीब चार माह पहले कोर्ट मैरिज की थी। जितेंद्र तीन भाई व एक बहन हैं। पिता का निधन हो चुका है। बताया, जितेंद्र का व्यवहार गांव में अच्छा था।
आठ बजे मिली परिवारजन को जानकारी
जितेंद्र का शव मिलने की जानकारी पुलिस की ओर से उनके परिवार को सुबह आठ बजे मिली। इसके बाद उनकी मां सोना और भाई अमन व अशोक जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। इसके बाद गांव में जानकारी होने पर ग्राम प्रधान पति समेत कई अन्य लोग भी पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने घटना के अनावरण के पांच टीम का गठन किया था। कोतवाल अनूप शुक्ल ने जिला अस्पताल रोड के आसपास के सीसी फुटेज खंगाले। इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर डंडा, त्रिशूल, अमित का मोबाइल और हाफ पैंट बरामद की गई।
-आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक-उत्तरी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।