महाराष्ट्र में छांगुर का जाल, किशोरी को मुंबई ले जाना चाहते थे आरोपी, गिरोह से जुड़े होने की जताई जा रही आशंका
सीतापुर में किशोरी से दुष्कर्म और मतांतरण के प्रयास के मामले में छांगुर गिरोह का कनेक्शन सामने आ रहा है। किशोरी को मुंबई ले जाने की कोशिश की गई थी। वायरल वीडियो में किशोरी ने शाहरुख पर आरोप लगाया है। शाहरुख का रिश्तेदार जमाल भी संदेह के घेरे में है। पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। रामपुर मथुरा के किशोरी से दुष्कर्म और मतांतरण की कुचेष्टा प्रकरण के तार छांगुर गिरोह से जुड़े होने की आशंका है। महाराष्ट्र में छांगुर का जाल फैला है और किशोरी को आरोपित मुंबई ले जाना चाहते थे। इस बात को एक प्रसारित वीडियो में किशोरी ही कह रही है।
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में किशोरी बता रही है कि उसे शाहरुख व एक अन्य व्यक्ति महाराष्ट्र के मुंबई ले जाना चाहते थे। आधार कार्ड न होने चलते वहां नहीं ले गए और सूरत में ही रोक दिया।
उधर, शाहरुख का बहनोई और साबिया का पति जमाल महाराष्ट्र में ही रहता है। बताया जा रहा है वह वहां ट्रक चलाता है। घटना की जानकारी होने के बावजूद अब तक वह वापस नहीं आया है।
ऐसे में घटना के तार छांगुर गिरोह से जुड़े होने की आशंका भी बढ़ गई हैं। हालांकि, पुलिस अब तक इसे लेकर चुप्पी साधे है। बहराइच का सीमावर्ती इलाका होने के चलते छांगुर गिरोह से प्रकरण के तार जुड़े होने की आशंका को बल मिल रहा है।
किशोरी के लिए गए बयान
पुलिस ने गुरुवार को किशोरी के बयान दर्ज करवा दिए हैं। बयान अदालत में लिखवाए गए। इसके लिए क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव महिला पुलिसकर्मियों के साथ किशोरी को लेकर सीतापुर अदालत पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रकरण में चौकी पुलिस की भूमिका की जांच भी पूरी हो गई है। रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल को भेजी जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।