Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sitapur News: सगाई समारोह के लिए घर में बन रहा था खाना.. अचानक सिलेंडर से निकलने लगी लपटें; मची अफरा तफरी- 4 झुलसे

    सीतापुर के कमाल सराय में सगाई समारोह के दौरान सिलेंडर में आग लगने से तीन महिलाओं समेत चार लोग झुलस गए। खाना बनाते समय गैस रिसाव के कारण आग लगी जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

    By Badri vishal awasthi Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Wed, 23 Apr 2025 04:06 PM (IST)
    Hero Image
    सिलेंडर से लगी आग, तीन महिलाओं सहित चार झुलसे

    संसू, जागरण, खैराबाद (सीतापुर) : कमाल सराय में बुधवार को सगाई समारोह के लिए घर में खाना बन रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन महिलाओं समेत चार लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कमाल सराय निवासी छेद्दू के यहां पुत्र सोहेल की सगाई होनी थी। इसके लिए मेहमान आए हुए थे। सगाई समारोह के लिए महिलाएं दोपहर में खाना बना रहीं थीं। तभी सिलेंडर में गैस रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई।

    आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान खाना बना रहीं आसिमा पत्नी छेद्दू, अमीना पत्नी शकील, सोहेल पुत्र छेद्दू के अलावा बानो झुलस गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे।

    आग पर मुश्किल से काबू पाया गया। अचानक आग की घटना से घर में अफरातफरी मच गई। सगाई की खुशी में सभी तैयारी में लगे थे। घटना से रंग में भंग पड़ गया। गनीमत रही कि सिलेंडर में ब्लास्ट नहीं हुआ। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि खाना बनाते समय आग लगने से चार लोग झुलसे हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।