Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sitapur Conversion Case: लखीमपुर के पादरी समेत सात पर मुकदमा, मतांतरण के लिए प्रलोभन देने का लगा था आरोप

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 05:30 PM (IST)

    सीतापुर के मुराउनपुरवा गांव में मतांतरण की प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पुलिस ने लखीमपुर के पादरी पत्नी समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पादरी ने लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दिया जिसमें लाखों रुपये और शादी का वादा शामिल था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है इलाके में चर्चा है कि पुलिस को पहले से ही इसकी जानकारी थी।

    Hero Image
    मतांतरण प्रकरण में लखीमपुर के पादरी समेत सात पर मुकदमा।

    संवाद सूत्र, सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर के मुराउनपुरवा गांव में बने चर्च में रविवार को मतांतरण के लिए प्रार्थना सभा कराई जा रही थी। इस प्रकरण में पुलिस ने लखीमपुर के रहने वाले पादरी, उसकी पत्नी समेत सात लोगों पर मुकदमा लिखा है। आरोपितों की गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुराउनपुरवा गांव में पतिराम मौर्य की जमीन पर चर्च बना है। रविवार को चर्च में करीब 70 से 80 महिलाएं व पुरुष एकत्र थे। प्रार्थना कराई जा रही थी। नकुरहिया के अभिषेक की तहरीर पर लखीमपुर निवासी पादरी विनोद पाल सिंह, उनकी पत्नी ज्योति, मुराउनपुरवा के अनंतराम व रमित और रामपुर मथना के शुभकरन, संजय मौर्य व पतिराम पर मुकदमा लिखा गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

    शादी का झांसा देकर कराना चाहते थे मतांतरण

    अभिषेक ने बताया कि अनंतराम, रमित, शुभकरन उसे पादरी विनोद पाल सिंह के पास ले गए थे। पादरी ने पानी पिलाया और मतांतरण के लिए प्रलोभन दिया था। कहा कि वह इसाई धर्म अपना ले तो उसे लाखों रुपये मिलेंगे, घर भी मिलेगा, अच्छी लड़की से शादी भी करा दी जाएगी।

    पुलिस का सर्विलांस फेल

    मुराउनपुरवा में मतांतरण की गतिविधियां काफी पहले से चल रही थीं। बताया जा रहा है कि पैसे के दम पर पादरी विनोद पाल सिंह गांव के ही कई लोगों से एजेंट के तौर पर काम करा था। वह, मतांतरण के लिए लोगों को तैयार करते थे। इसके बाद पादरी मतांतरण करवाता था। इसे लेकर इलाके में खूब चर्चा थी। बावजूद इसके पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस के सर्विलांस सिस्टम पर सवाल उठने लगे हैं। चर्चा यह भी है पुलिस सबकुछ जानते हुए भी अनदेखी कर रही थी।

    मतांतरण प्रकरण में लखीमपुर निवासी पादरी और उसकी पत्नी समेत सात पर मुकदमा लिखा गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।- दुर्गेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक-दक्षिणी