Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूरज के तेवर तल्ख, गर्मी में परेशान हुए लोग

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 13 Jun 2022 11:50 PM (IST)

    सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस

    Hero Image
    सूरज के तेवर तल्ख, गर्मी में परेशान हुए लोग

    सीतापुर: सूरज के तेवर के कारण हवा भी ज्यादा गर्म हो रही है। जिसका ही प्रभाव है कि तापमान में गिरावट नहीं आ पा रही है। जून का दूसरा पखवारा चल रहा है, लेकिन तापमान कभी 42 तो कभी 43 डिग्री सेल्सियस तक रह रहा है। स्थिति यह हो गई है कि रात में भी तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इसलिए न दिन में राहत मिल पा रही है और न रात में सुकून की नींद ही मिल पा रही है। गर्मी के प्रभाव के चलते कूलर, पंखे भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। सोमवार को भी गर्मी का प्रभाव पहले से जैसा ही रहा। आसमान साफ होने के कारण धूप प्रात: सात बजे ही निकल आई थी। दस बजे तक धूप इतनी तेज हो चुकी थी कि देखने से ऐसा लग रहा था कि दोपहर हो। सूरज की तपिश व गर्म हवा में लोग झ़ुलस रहे थे। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस भीषण गर्मी से कब राहत मिलेगी यह अभी कह पाना मुश्किल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्म मौसम का रोजगार पर पड़ रहा प्रभाव

    अत्याधिक गर्मी के प्रभाव आमजन जीवन के अलावा व्यापारियों पर भी असर पड़ रहा है। दोपहर में ज्यादा गर्मी होने के कारण खरीदार कम पहुंच रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। कास्मेटिक सामान विक्रेता विकास जैन ने बताया चूंकि धूप सुबह से ही निकल आती है। इसलिए दोपहर में एकदम सन्नाटा पसरा रहता है। बहुत कम ही ग्राहक आते हैं। कपड़ा व्यापारी लव टंडन का कहना है कि मौसम सही हो तो लोग खरीदारी के लिए निकलें। दोपहर से ही धूप तेज हो जाती है। इसलिए कपड़े की खरीद करने वाले बहुत कम ही लोग पहुंचते हैं। शाम को भी देर से निकले के कारण कुछ घंटे ही ग्राहक आ पाते हैं।