Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश से भीगा धान, तौल के लिए किसान परेशान

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 17 Nov 2020 10:51 PM (IST)

    - बेमौसम बारिश से भीगा खुले में लगा धान - नवीन गल्ला मंडी के केंद्रों पर नहीं हुई तौल।

    बारिश से भीगा धान, तौल के लिए किसान परेशान

    सीतापुर : बेमौसम बारिश ने गन्ने की फसल को नुकसान तो पहुंचाया ही, खरीद केंद्र पर खुले में लगा धान भी भीग गया। केंद्रों पर धान तौल कराने का इंतजार कर रहे किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। शहर की नवीन गल्ला मंडी में भारतीय खाद्य निगम के खरीद केंद्र पर धान के बोरे भीग गए। केंद्र के पास पानी भी जमा हो गया। पीसीएफ के खरीद केंद्र पर भी कुछ धान भीग गया। बिसवां व कमलापुर इलाके के क्रय केंद्रों पर भी धान भीग गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तौल बंद, किसानों की भीड़

    मंगलवार को नवीन गल्ला मंडी में संचालित खाद्य निगम, खाद्य विभाग व पीसीएफ के क्रय केंद्र पर दोपहर तक तौल शुरू नहीं हुई। दोपहर 12 बजे पीसीएफ के खरीद केंद्र के पास सफाई की जा रही थी। खाद्य विभाग के मंडी प्रथम केंद्र पर खाली बोरों को सुखाने के लिए डाला गया था। खाद्य निगम के केंद्र पर भी तौल नहीं हुई। मंडी में संचालित सभी धान खरीद केंद्रों पर किसानों की भीड़ जमा थी।

    बंभेरा क्रय केंद्र पर भीगा 70 बोरे धान

    मास्टरबाग : रविवार रात हुई बारिश से क्रय केंद्र बंभेरा के बाहर लगा करीब 50 क्विंटल धान भीग गया। किसानों का धान भी भीगा। समिति सचिव रामप्रताप सिंह ने बताया कि, धान को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल डाला गया था। पानी का बहाव से नीचे होने के कारण करीब 70 बोरा धान भीग गया। समिति पर दो हाल हैं। एक हाल में खाद भरी है और दूसरे हाल में धान लगाया गया है। कुछ धान के बोरे समिति के बाहर लगे थे।

    केंद्र पर लगा था भीगा धान, केंद्र प्रभारी नदारद

    बिसवां : इलाके के गांव रुकनापुर में मंडी समिति के क्रय केंद्र के बाहर लगा धान भीग गया। पल्ली डालकर ऊपर लगे धान के बोरों को भीगने से बचाया गया, लेकिन नीचे की लाइन में रखे 50 से अधिक धान के बोरे भीगे थे। मंगलवार को खरीद केंद्र पर तौल नहीं हो रही थी। केंद्र प्रभारी भी मौजूद नहीं थे। किसान धान तौल का इंतजार कर रहे थे।