दो दिन से लापता किशोर की हत्या, शव कुएं में फेंका
गले पर धारदार हथियार के निशान। अवैध संबंध समेत अन्य बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच।

सीतापुर : दो दिन से लापता किशोर का शव गांव से दूर जंगल क्षेत्र में स्थित कुएं के अंदर पड़ा मिला। किसी धारदार हथियार से किशोर की हत्या करना बताया जा रहा है। कोतवाली देहात व शहर कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं। बहरहाल, हत्या की वजह को अवैध संबंध माना जा रहा है।
कोतवाली देहात के गांव परसोइया निवासी अर्जुन पुत्र गुड्डू दो दिन पहले घर से निकला था। परिवारजन उसकी तलाश में जुटे थे। लेकिन, किशोर का कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने किशोर का शव गांव से दूर जंगल क्षेत्र में बने कुएं में पड़ा देखा। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
सीओ सिटी पीयूष सिंह व शहर कोतवाल टीपी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। किशोर का शव कुएं से निकलवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी ने बताया कि किशोर का शव कुएं से बरामद हुआ है, जिसकी हत्या धारदार हथियार से की गई है। घटना की पड़ताल के साथ हत्या की वजह तलाश की जा रही है।
जंगल में ही की गई हत्या :
जंगल स्थित जिस कुएं में किशोर का शव बरामद हुआ, उसी से थोड़ी दूरी पर खून के निशान मिले हैं। इससे लगता है कि किशोर की हत्या कुएं के पास ही की गई। मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।
अवैध संबंध समेत अन्य बिंदुओं पर जांच :
पुलिस का मानना है कि किशोर की हत्या अवैध संबंध में की गई है। गांव के ही कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं। फिलहाल मामले की पड़ताल अन्य बिंदुओं पर भी की जा रही है।
संपत्ति के बंटवारा विवाद में पुत्र ने पिता को मारी गोली
सीतापुर : संपत्ति के बंटवारे में हुए विवाद में पुत्र ने पिता को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि गोली पिता के पैर में लगी। घायल का जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं, पुलिस फायरिग से इन्कार कर रही है, जो कि घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।
रेउसा प्रतिनिधि के अनुसार किशोरगंज व जटपुरवा गांव के राजेश कुमार व उनके पुत्र मोहित कुमार के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है पुत्र मोहित ने पिता राजेश मिश्र पर फायर कर दिया। गोली राजेश के पैर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष महेश चंद्र पांडेय भी गांव पहुंचे और पीड़ित व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। घायल राजेश को उपचार के लिए सीएचसी रेउसा लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी पुत्र मोहित को हिरासत में लिया गया है। कहा कि फायरिग जैसी कोई घटना नहीं हुई है। धारदार हथियार से वार किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।