Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाखों खर्च फिर भी अंत्येष्टि स्थल दुर्दशा का शिकार

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 13 Apr 2022 11:38 PM (IST)

    विकास योजना के तहत 42.62 लाख रुपये खर्च हुए फिर भी काम अधूरा।

    Hero Image
    लाखों खर्च फिर भी अंत्येष्टि स्थल दुर्दशा का शिकार

    सीतापुर : नहर चौराहे के निकट स्थित अंत्येष्टि स्थल दुर्दशा का शिकार है। शासन ने विकास योजना के तहत 42.62 लाख रुपये खर्च कर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया था। लेकिन, अंत्येष्टि स्थल की चहारदीवारी भी पूरी नहीं बन पाई। यहां पर झाड़ी, गड्ढे व तालाब अब तक उसी हालत में हैं। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए आने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2014-15 में अंत्येष्टि स्थलों के विकास के लिए सपा सरकार ने योजना को शुरू किया था। इसके तहत अंत्येष्टि स्थल का सुंदरीकरण, पेयजल और बैठने की सुविधा आदि को लेकर काम किया जाना था। लेकिन, अंत्येष्टि स्थल का काम अब तक अधूरा ही है, जबकि निर्माण के लिए आवंटित 42.62 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। बहरहाल, कार्यदायी संस्था नगर पालिका परिषद अंत्येष्टि स्थल पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर नहीं कर पाई है। यहां कभी साफ-सफाई तक नहीं होती, जिसकी वजह से बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं।

    नगर पालिका मिश्रिख ईओ आरपी सिंह ने बताया कि नगर स्थित अंत्येष्टि स्थल पर जो समस्याएं हैं, उनको दूर कराया जाएगा। निर्माण कार्य से संबंधित अगर कोई काम अधूरा पड़ा है तो उसे पूरा कराएंगे।

    अंत्येष्टि स्थल पर होने थे ये कार्य :

    अंत्येष्टि स्थल परिसर में इंटरलाकिग खड़ंजा, बैठने के लिए टिन शेड युक्त चबूतरा, टिन शेड युक्त अंत्येष्टि स्थल व पेयजल व्यवस्था आदि कार्यो पर धनराशि खर्च होनी थी। लेकिन, 42.62 लाख रुपये तो खर्च हो गए, मगर कार्य पूरे नहीं हो सके। शव दाह स्थल पर टिन शेड नहीं है। बारिश के समय काफी दिक्कतें होती हैं। परिसर में तालाब होने से काफी गंदगी बनी रहती है। टिन शेड युक्त चबूतरा भी नहीं है।