Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: बसपा ने इस सीट पर कर दिया गेम, मायावती के फैसले ने बदला मुकाबले का आयाम

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 08:07 PM (IST)

    भाजपा कांग्रेस के बाद आखिरकार बहुजन समाज पार्टी ने भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव को मैदान में उतारा है। इससे पहले भाजपा वर्तमान सांसद राजेश वर्मा और कांग्रेस पूर्व विधायक राकेश राठौर को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। महेंद्र के चुनाव मैदान में उतरने से अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2024: बसपा ने इस सीट पर कर दिया गेम।

    जागरण संवाददाता, सीतापुर। भाजपा, कांग्रेस के बाद आखिरकार बहुजन समाज पार्टी ने भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव को मैदान में उतारा है। इससे पहले भाजपा वर्तमान सांसद राजेश वर्मा और कांग्रेस पूर्व विधायक राकेश राठौर को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महेंद्र के चुनाव मैदान में उतरने से अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। महेंद्र को उम्मीदवार बनाए को पार्टी की सपा के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगाने के साथ ही भाजपा के कुछ मतों को अपने पाले में लाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। 

    कौन हैं बसपा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव?

    मूल रूप से हरदोई के रहने वाले महेंद्र वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर बिसवां से विधायक चुने गए थे। वर्ष 2022 में उन्होंने दावेदारी की थी, लेकिन टिकट नहीं मिल सका था। इस बार लोकसभा चुनाव के लिए भी वह भाजपा से दावेदार थे, लेकिन टिकट राजेश वर्मा को मिल गया। इसके बाद से वह बसपा से टिकट के लिए प्रयास कर रहे थे।

    टिकट में देरी की ‘जागरण’ ने प्रकाशित की थी खबर

    जिले में बसपा की जमीन मजबूत रही है। 1989 से 2019 तक हुए आठ चुनावों में तीन बार बसपा को यहां से जीत मिली है। इसके अलावा पार्टी के प्रत्याशी तीन बार दूसरे, दो बार तीसरे और एक बार चौथे स्थान पर रहे हैं। 

    इसके बाद भी पार्टी की ओर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई थी। जागरण ने 18 अप्रैल के अंक में ‘मजबूत जमीन पर बसपा नहीं तय कर पा रही प्रत्याशी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद शुक्रवार को पार्टी की ओर से महेंद्र सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है।

    बसपा को तीन बार मिल चुकी है जीत

    पार्टी गठन के बाद से अब तक हुए नौ चुनावों में से बसपा को 1999 व 2004 में पार्टी के राजेश वर्मा व 2009 में सफलता मिली है। पार्टी प्रत्याशी 1998, 2014 व 2019 में दूसरे, 1989 व 1996 में तीसरे और 1991 में चौथे स्थान पर रहे हैं।

    बसपा का लोकसभा चुनावों में ऐसा रहा प्रदर्शन

    वर्ष प्रत्याशी  प्राप्त मत
    1989 सैयद नसीर अहमद 116680
    1991 अजीज खां 35670
    1996 प्रेम नाथ वर्मा 117791
    1998 प्रेम नाथ वर्मा 188954
    1999 राजेश वर्मा 211120
    2004 राजेश वर्मा 171733
    2009 कैसर जहां 241106
    2014 कैसर जहां 366519
    2019 नकुल दुबे 413695

    फैक्ट फाइल

    कुल मतदाता 1747932
    महिला 818167
    पुरुष

    929,689

    अन्य 76
    युवा 839531

    यह भी पढ़ें: बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की छठवीं सूची, हरदोई सीट से भीमराव अंबेडकर को उतारा, कुल 11 प्रत्याशियों के नाम

    यह भी पढ़ें: 'यूपी में खाता नहीं खोल पाएगा विपक्षी गठबंधन', राजभर ने साधा निशाना; साथ ही जनता से किया रोजगार का वादा