Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कम है संसाधन और स्टाफ, आमजन को जागरूक कर रहा विभाग

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 17 Apr 2022 09:41 PM (IST)

    संसाधनों की कमी से जूझ रहा है अग्निशमन विभाग आमजन को बताए जा रहे आग से बचाव के उपाय।

    Hero Image
    कम है संसाधन और स्टाफ, आमजन को जागरूक कर रहा विभाग

    जितेंद्र अवस्थी, सीतापुर :

    सावधान रहें, जिले में आग की घटनाएं बढ़ी हैं। बचाव के उपायों पर अमल करें। अग्निशमन विभाग की ओर से जारी नसीहतों का ध्यान रखें। आग लगने की घटना हो तो घबराएं नहीं, विभाग और पुलिस को बताएं। जिले का अग्निशमन विभाग संसाधन और कर्मचारियों की कमी के बावजूद अग्निकांड और जीवन रक्षा सूचनाओं पर सजगता से कार्रवाई कर रहा है। आमजन की सहूलियत के लिए सीतापुर अग्निशमन कार्यालय में कंट्रोल रूम भी संचालित है। शहर के फायर स्टेशन में गाड़ियों से लेकर कर्मचारियों तक की कमी है। यही हाल जिले के अन्य फायर स्टेशनों का है। सबसे अधिक कमी तो यहां चालकों की है। शहर में एक बड़ी गाड़ी बहुत पुरानी हो गई है। आए दिन बिगड़ती है। आंकड़ों में अग्निशमन विभाग के संसाधन

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - 05 स्थायी फायर स्टेशन हैं जिले में

    - 02 अस्थायी फायर स्टेशन (मिश्रिख, महोली)

    - 17 कुल अग्निशमन गाड़ियां है जिले में

    - 09 छोटी गाड़ियां है विभाग के पास

    - 08 बड़ी गाड़ियां शामिल हैं संसाधनों में

    - 70 अग्निशमन कर्मचारी तैनात हैं जिले में

    - 32 अग्निशमन कर्मचारी शहर फायर स्टेशन में

    - 36 आगजनी की सूचनाएं मिली हैं (1 से 12 अप्रैल)

    आंकड़ों में 2021 में हुई आगजनी की घटनाएं

    - 553 अग्नि दुर्घटनाओं की सूचना विभाग को मिली

    - 01 व्यक्ति की जान अग्निकांड में गई

    - 16 मवेशियों की जान आग की घटनाओं में गई - 04 लोगों की जान फायर सेवा कर्मियों ने बचाई

    - 8.14 करोड़ से अधिक की संपत्ति को बचाया गया - 240 सूचनाएं जीवन रक्षा पुकार की प्राप्त हुई

    - 229 पशुओं की जान अग्निशमन विभाग ने बचाई ग्रामीण इलाके में अपनाए जाएं यह उपाय - बिस्तर पर लेटकर धूम्रपान न करें। हुक्का पीने के बाद आग को पूरी तरह बुझा दें।

    - जलती हुई बीड़ी-सिगरेट को पैर से कुचलकर पूरी तरह बुझा दें।

    - बिजली लाइन के नीचे या ट्रांसफार्मर के पास खलिहान न लगाएं।

    - आग विकराल हो तो धन-संपत्ति के लालच में घर के अंदर न प्रवेश करें।

    - शादी-समारोह व त्योहार के समय खलिहान व फूस आदि के पास आतिशबाजी न करें।

    - खाना बनाते समय छोटे बच्चों को रसोईघर में न जाने दें।

    शहरी क्षेत्र में इन बातों का रखा जाए ध्यान

    - घर में बिजली के कटे तारों को तुरंत बदल दें या मरम्मत करा लें।

    - गैस की रबड़ पाइप अधिक पुरानी हो तो बदलवा दें। सिलिडर हमेशा खड़ा रखें। - एक ही कमरे में गैस चूल्हा व बिजली हीटर न जलाएं।

    - मकान, दुकान व कारखाने के पास के फायर हाइड्रेंट व पानी के स्त्रोत की जानकारी रखें। - क्षेत्र के फायर स्टेशन का नंबर याद रखें। आग की सूचना थाने पर भी दे सकते हैं।

    किसान रखें विशेष ध्यान मुख्य अग्निशमन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि किसान गेहूं की पटाई और थ्रेसिग का काम समय से पूरा कर लें। पछुवा हवा में आगजनी की घटनाएं अधिक होती हैं। खेतों में पराली कतई न जलाएं।

    वर्जन

    कुछ कर्मचारियों मिले हैं तो स्टाफ की दिक्कत कम हुई है। संसाधनों की कमी है, काम चलाया जा रहा है। जल्द ही एक यूनिट रेउसा में भी तैनात की जाएगी। आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है।

    - एनपी सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी