विजय लक्ष्मी नगर की सुंदरता फाइल में दफन
नगर पालिका क्षेत्र का वार्ड 26 विजयलक्ष्मी नगर पॉश कालोनी में से एक है। ...और पढ़ें

सीतापुर: नगर पालिका क्षेत्र का वार्ड 26 विजयलक्ष्मी नगर पॉश कालोनी में से एक है। यह वार्ड जितना पुराना है उतनी ही समस्याएं भी पुरानी हैं। वार्ड के मुहल्लों में नगर पालिका की मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां न तो सही मार्ग हैं। न पेयजल के अच्छे इंतजाम, कूड़ा उठान की तो कोई व्यवस्था है ही नहीं लिहाजा कूड़ा करकट सड़कों पर ही फैला रहता है। नाले व नालियों पर पत्थर ही नहीं हैं। वार्ड के सुंदरीकरण का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में है।
मार्ग वर्षों से जर्जर
इस वार्ड का सबसे प्रमुख मार्ग सीताराम मंदिर चौराहा से सुमित्रा स्कूल को जाता है। यह मार्ग वर्षों से जर्जर है। इस ओर पालिका प्रशासन की नजर नहीं जाती है। जबकि इस मार्ग से दोनों समय हजारों स्कूली बच्चे गुजरते हैं।
जगदीश मेहरोत्रा कूड़े का लगा ढेर
इस वार्ड में सफाई व्यवस्था बिल्कुल शून्य है। सफाईकर्मीे साफ सफाई का काम करने के लिए नहीं आते हैं। लिहाजा कूड़ा करकट सड़कों पर ही फैला रहता है। इस समय दोपहर में हवा खूब तेज चलती है। जिससे यह कूड़ा उड़कर सड़क पर फैल जाता है।
बब्बू दीक्षित
महीनों से नष्ट हो रहा पानी
विजय लक्ष्मी नगर में पाइप लाइट टूटी है। इससे दिनभर में सैकड़ों लीटर पानी बह जाता है। लेकिन इसओर किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति ने निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
गिरधर गुप्ता
पेयजल की दिक्कत
एक ओर जहां पालिका प्रशासन ने पेयजल के लिए पाइप लाइन पड़ी हैं, वह भी जर्जर है। दूसरे इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। मख्य चौराहे पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा है। इससे उन दुकानदारों को तकलीफ हो रहा है जो इसी हैंड पंप से पानी पीते हैं।
अशोक अग्रवाल अवैध डेयरियां बनीं समस्याएं
वार्ड में दो अवैध डेयरियां संचालित हो रही हैं। दोनों के संचालक अपने मवेशी मार्ग पर ही बांधते हैं। जबकि इन दोनों के आसपास विद्यालय हैं। एक सुमित्रा स्कूल के पास दूसरा सहगल स्कूल के पास बीएसएनएल कॉलोनी गेट पर। इससे बच्चों को विद्यालय तक जाने में खतरा बना रहता है।
मनीष मिश्रा खुला नाला दे रहा हादसे को दावत
वार्ड क्षेत्र में नाला, नालियों पर ढक्कन नहीं है। खुले हुए नाले में जहां लोगों के गिरकर चोटिल होने की आशंका बनी रहती है। वहीं इन खुले नालों में गंदगी जमा होने के कारण बरसात होने पर जलभराव की भी स्थिति दर्ज हो जाती है।
राम कुमार शुक्ला वार्ड की प्रमुख समस्याएं
- अवैध संचालित डेयरियां
- जर्जर मार्ग
- टूटी पाइप लाइन
- मुहल्ले में लगा कूड़े का ढेर यह जनसंख्या स्तर
- वार्ड की कुल जनसंख्या लगभग 12 हजार
- कुल मतदाता 5000
- कुल सफाईकर्मी- 10 सभासद का कहना है..
वार्ड की समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर पालिका प्रशासन को प्रस्ताव फाइल भेजी जा चुकी है। जिसमें वार्ड के तीन जर्जर मार्ग बनवाने व नालियों के निर्माण का भी काम प्रस्तावित है। विजय लक्ष्मी नगर पार्क के सुंदरीकरण के लिए भी बात की जा चुकी है। सफाई कराने के लिए पालिका से 10 कर्मी मिले हुए हैं, जबकि वार्ड बड़ा है इसलिए 20 की आवश्यकता है। फिर भी सीमित संसाधनों में जितना होता है सफाई कराई जा रही है।
अंशू गुप्ता, सभासद

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।