गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 13 महिलाओं की होगी जांच, ANM और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रही हैं सर्वे
सीतापुर में महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान चलाएगी। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में 13 लाख विवाहित महिलाओं की जांच की जाएगी। गांव-गांव में शिविर लगाए जाएंगे जहां विशेषज्ञ कुपोषण उच्च रक्तचाप कैंसर जैसी बीमारियों की जांच करेंगे और उचित इलाज प्रदान करेंगे। एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सर्वे कर रही हैं।

संवाद सूत्र, सीतापुर। महिलाओं की सेहत में आ रही लगातार गिरावट को लेकर केंद्र सरकार गंभीर हो गई है। सरकार की ओर से 17 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच ‘स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान’ चलाया जाएगा। इसमें समस्त 13 लाख विवाहिताओं की जांच की जाएगी। इसके लिए गांव-गांव स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इसमें इएनटी, फिजीशियन, सर्जन आदि विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।
यह अभियान सीतापुर के लिए और भी अहम साबित होगा। जिले की 49 प्रतिशत महिलाएं खून की कमी की जूझ रहे हैं। वहीं, कुपोषण की समस्या तो 64 प्रतिशत महिलाओं में है। शिविर में विशेषज्ञ कुपोषण के साथ ही उच्च रक्तचाप, मुंह के कैंसर, टीवी आदि की जांच करेंगे।
इसके बाद महिलाओं को संबंधित बीमारियों का इलाज कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य के साथ बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने कमर कस ली है। दोनों विभागाध्यक्षों ने कर्मचारियों को अभियान में जनभागीदारी कराने के निर्देश दिए हैं।
एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रही सर्वे
एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सर्वे शुरू कर दिया है। जांच के लिए महिलाओं की सूची तैयार की जा रही है। बाद में सूची और शिविर में जांच कराई जाने वाली महिलाओं के नाम का मिलान किया जाएगा। छूटी महिलाओं की जांच जिला अस्पताल में लाकर की जाएगी।
महिलाओं को किया जाएगा जागरूक
गांव-गांव लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं को जागरूक भी किया जाएगा। महिलाओं को स्वस्थ्य रहने के लिए कम संसाधनों में बेहतर परिणाम लाने की विधि बताई जाएगी। उदाहरण के तौर पर घर के आसपास की खाली जमीन को पोषण वाटिक बनाना, अमरूद, मौसमी आदि फालों को उगाना आदि शामिल है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।