चिल्ड्रेन वार्ड फुल, एक बेड पर दो-दो मरीज
पुरानी ओपीडी में एक घंटे से अधिक समय तक गुल रही बिजली नेत्र चिकित्सालय में भी अंधेरा।

सीतापुर : डायरिया पीड़ित बच्चों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। रोगी बच्चों की संख्या बढ़ी तो जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड फुल हो गया। बुधवार दोपहर उमर और आरव को उपचार के लिए एक ही बेड पर भर्ती किया गया था। तीमारदारों ने बताया कि उमर को उल्टी हुई और बुखार है। वहीं, आरव की पसली चल रही थी। हालत बिगड़ी तो चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया।
स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि वार्ड में करीब 15 डायरिया पीड़ित बच्चे उपचाराधीन हैं। गंभीर हालत में भर्ती हर्ष तिवारी को ब्लड चढ़ रहा था। बिसवां के मनीष को लाए तीमारदार ने बताया दिक्कत ज्यादा हो गई थी। भर्ती कराना पड़ा।
प्रभारी सीएमएस डा. डीके गंगवार ने बताया कि बिजली तो रही थी। जनरेटर भी चलाया गया था। पुरानी ओपीडी में बिजली की समस्या कैसे हुई, पता कराएंगे। डाक्टर ओपीडी के साथ वार्डो में राउंड भी करते हैं। इसी वजह से नहीं होंगे।
ओपीडी में बिजली गुल, डाक्टर की कुर्सी भी खाली :
दोपहर 12:15 बजे पुरानी ओपीडी में बिजली गुल थी। डाक्टर जेएन सिंह के कमरे में अंधेरा था। डाक्टर की कुर्सी खाली थी और मरीज इंतजार कर रहे थे। डाक्टर अनुपम मिश्रा व पीपी राय भी नहीं थे। मरीजों ने बताया कि करीब एक घंटे से बिजली नहीं है। बिजली जाते ही डाक्टर भी चले गए थे। मनोचिकित्सक डा. प्रांशू अग्रवाल अंधेरे में मरीजों का उपचार करते दिखे। वहीं, डीएम के निरीक्षण के समय नजर आने वाली गंदगी बुधवार को साफ करा दी गई थी। जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सालय में भी अंधेरा था। डा. अभय स्वरूप अंधेरे में उपचार कर रहे थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।