Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चायनीज सामान का बहिष्कार कर, मनाएंगे देशी दीवाली

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 13 Nov 2020 10:52 PM (IST)

    दीवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार क्षेत्र में अधिकांश घर दीये कि रोशनी से जगमग करते नजर आएंगे। दरअसल पूर्व में दीवाली पर्व पर चाइना निर्मित झालरों से घरों की दीवारें सजाई जाती थी।

    चायनीज सामान का बहिष्कार कर, मनाएंगे देशी दीवाली

    सीतापुर: दीवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार क्षेत्र में अधिकांश घर दीये कि रोशनी से जगमग करते नजर आएंगे। दरअसल, पूर्व में दीवाली पर्व पर चाइना निर्मित झालरों से घरों की दीवारें सजाई जाती थी। इसबार हालात जुदा हैं। शोसल मीडिया से लेकर बाजारों में जहां चाइना निर्मित सामान का जमकर विरोध किया जा रहा है, वहीं इस बार लोगों के घर दिए से जगमगाते हुए नजर आएंगे। क्षेत्र में कुम्हारों के चक्के घूम रहे हैं। अब तक लाखों की संख्या में मिट्टी के दिये तैयार हो चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा बताते हैं वो बड़ी ही बेसब्री से दीवाली पर्व का इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा दीवाली पर्व पर घर में दीये जलाने से ही लक्ष्मी का आगमन होता है। नगर के अधिवक्ता नीरज मिश्र कहते हैं प्रकाश पर्व पर देशी घी के दीये जलाना शुभ होता है। दिये जलाकर गणेश लक्ष्मी की पूजा ही सर्वोत्तम विधि है। व्यवसायी विशाल गुप्ता का मानना है स्वदेशी सामान की अलग ही बात है। लोगों को अपना घर सजाने के लिए दिए व मोमबत्ती का प्रयोग करना चाहिए। युवा भाजपा नेता तरुण शुक्ला ने बताया वो चाइना निर्मित सामान का बहिष्कार करेंगे औऱ आजीवन दिए जलाकर ही प्रकाश पर्व मनाएंगे। भाजपा नेता कौशलेंद्र दीक्षित कहते हैं दीवाली पर्व पर मिट्टी के दीये का ही प्रयोग करना चाहिए। मिट्टी के दिये ही हमारी सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक हैं। दीवाली पर्व पर परिवार के सभी सदस्य एकत्रित होते हैं। दीवाली के दिन घर की रौनक देखते बनती है। देशी झालर की बात ही कुछ और

    सभी देशवासी चाईनी•ा सामान का बहिष्कार करें और स्वदेशी सामान का ही प्रयोग करें। स्वदेशी सामान के प्रयोग से छोटे कारोबारियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं चाइनी•ा सामान के बहिष्कार से दुश्मन देश आर्थिक रूप से कमजोर होगा। दीवाली पर्व पर दिए की रोशनी घर में चार चांद लगाती है।

    शशांक त्रिवेदी, महोली विधायक