बेटियां समाज की गौरव
सीतापुर : प्रत्येक मां अपनी बेटी को संस्कारित करे। बेटियां समाज की गौरव हैं। यह बात अग्रसेन ...और पढ़ें

सीतापुर : प्रत्येक मां अपनी बेटी को संस्कारित करे। बेटियां समाज की गौरव हैं। यह बात अग्रसेन भवन में चल रही भागवत कथा सुनाते हुए व्यास पं अशोक पारीक ने कही। व्यास ने कहा कि मां अपने बेटी को अच्छी बातें सिखाएं और उनको जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करें। सेवा से बढ़कर दूसरा धर्म नहीं। माता पिता की सेवा में तो सभी तीर्थो का पुण्य प्राप्त होता है। व्यास ने कथा में रासलीला, कंशवध, श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह आदि का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के मध्य 251 दीपों को प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।