UP News: शासन से तीन दिन में तीसरी CDO सिद्धार्थनगर की लिस्ट जारी, अब नए मुख्य विकास अधिकारी बनें नवनीत सेहारा
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर नियुक्ति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तीन दिन में शासन ने तीसरी सूची जारी की है। पहले मृणाली अवनीश जोशी को CDO बनाया गया फिर सुमित यादव को और अब नवनीत सेहारा को सिद्धार्थनगर का नया CDO नियुक्त किया गया है। अभी तक किसी ने भी पदभार ग्रहण नहीं किया है।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जिले के लोग असमंजस में हैं कि यहां का नया मुख्य विकास अधिकारी कौन होगा। तीन दिन पहले यहां मुख्य विकास अधिकारी रहे जयेंद्र कुमार का नगर आयुक्त अयोध्या के पद पर स्थानांतरण हो गया। उनके स्थान पर यहां पर गोरखपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अवनीश जोशी को सिद्धार्थनगर का सीडीओ बनाया था।
इसके दूसरे ही दिन ही मृणाली अवनीश जोशी के तबादले को निरस्त करते हुए उनकी बजाय मुराबादबाद के मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव को मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर नियुक्त किया गया।
वह यहां ज्वाइन करते इससे पहले आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के तबादले की तीसरी सूची जारी हो गयी। इसमें संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ तथा अपर आयुक्त आबकारी नवनीत सेहारा को मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है।
नवनीत सेहारा ने भी अभी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। अभी उनके भी आने की कोई स्पष्ट तिथि विकास विभाग नहीं बता पा रहा है। वह अभी संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ तथा अपर आयुक्त आबकारी के पद से रिलीव नहीं हुए हैं।
नवनीत सेहारा 2020 बैच के आईएएस अफसर हैं। वह मुख्य विकास अधिकारी प्रताप गढ़ भी रह चुके हैं। दूसरी तरफ जयेंद्र कुमार के सिद्धार्थनगर से रिलीव होने के बाद से ही परियोजना निदेशक नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।