UP News: पहली बार पत्नी को लेकर ससुराल ले जा रहा था पति, मेंहदी का रंग छूटने से पहले ही मिट गया माथे का सिंदूर
उत्तर प्रदेश के शोहरतगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में शादी के बाद पहली बार पत्नी को ससुराल ले जा रहे पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बानगंगा पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे धर्मेंद्र पासवान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। नवविवाहिता पत्नी साधना आधे घंटे तक पति के शव से लिपटकर रोती रही।
जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़ । शादी के बाद पहली बार साधना बन संवरकर बाइक पति के साथ बैठकर ससुराल से मायके जा रही थीं। वह बेचारी अभी शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा पुल के पास पहुंची ही थीं कि किसी वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दिया। इससे वह और उनके पति वहीं गिर गये। वाहन का पहिया उनके पति धर्मेंद्र पासवान के ऊपर से होकर गुजर गया।
इससे पति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। साधना आधे घंटे तक पति के शव से लिपट कर रोती रहीं। राह से गुजरने वाले लोग भी उनका विलाप देखकर आगे नहीं बढ़ सके। देखने ही प्रतीत हो रहा था कि साधन की शादी अभी कुछ ही दिन पहले हुई थी। उनकी स्थिति पर सहज ही लोगों के मुंह से निकल जा रहा था कि अभी तो बेचारी के हाथों की मेंहदी का रंग भी नहीं छूटा था और माथे का सिंदूर मिट गया।
मिश्रौलिया थाने की बड़हरा निवासिनी साधना की शादी इसी मई में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के हलौरा निवासी धर्मेंद्र पासवान पुत्र प्रकाश से हुई थी। दोनों राजी खुशी एक दूसरे के साथ रह रहे थे। घरवालों के अनुसार शुक्रवार की सुबह वह मायके जाने पर इतना खुश थी कि जहां उसका बचपना बीता।
वह बड़ी हुई। आज वहां पर वह अपने पति के साथ जा रही थी, लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही स्वीकार था। साधना अभी बानगंगा पुल के पास पहुंची ही थीं कि बाइक को किसी वाहन ने ठोकर मार दिया। इससे उन्हें व उनके पति को गंभीर चोटें आ गयीं और पति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। साधना पति का सिर गोद में रखकर बस राेये जा रही थीं।
वहां मौजूद लोगों ने यह भी बताया कि वाहन की चपेट में आने से कुछ दूरी तक उनके पति का शव घिसटा भी है। इससे धर्मेंद्र की मौके पर मृत्यु हो गयी। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह साधना को उनके पति से अलग किया। उनके पांव व पीठ में चोट लगी थी। इस लिए उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ ले जाया गया। वहां उनकी स्थिति गंभीर देख उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।