Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Domariyaganj Lok Sabha Election: डुमरियागंज लोकसभा में मतदान जारी, बूथों पर लगी लंबी कतार, यहां छह प्रत्याशी आजमा रहे हैं भाग्य

    Updated: Sat, 25 May 2024 09:26 AM (IST)

    Domariyaganj Lok Sabha Election पिछले लोकसभा चुनाव में जगदंबिका पाल ने यहां बसपा व सपा गठबंधन के प्रत्याशी आफताब आलम को एक लाख पांच हजार मतों से हराया था। यहां उनके मुकाबले सपा से पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बड़े पुत्र भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी मैदान में हैं। इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कुशल तिवारी संतकबीरनगर जिले से दो बार सांसद रह चुके हैं।

    Hero Image
    Domariyaganj Lok Sabha Election लंबी कतार में थके तो बैठ गए बुजुर्ग। जागरण

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। Domariyaganj Lok Sabha Election लोकसभा चुनाव के छठें चरण के चुनाव में शनिवार को डुमरियागंज लोकसभा के लिए मतदान होगा। भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल यहां से पांचवी बार बार मैदान में हैं। लगातार तीन बार से सांसद हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह दो बार भाजपा से व एक बार कांग्रेस से सांसद रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में जगदंबिका पाल ने यहां बसपा व सपा गठबंधन के प्रत्याशी आफताब आलम को एक लाख पांच हजार मतों से हराया था।

    इसे भी पढ़ें-संत कबीर नगर, बस्‍ती और डुमरियागंज लोकसभा सीट पर मतदाताओं में दिखा उत्साह, केंद्रों पर लगी लंबी लाइन

    यहां उनके मुकाबले सपा से पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बड़े पुत्र भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी मैदान में हैं। इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कुशल तिवारी संतकबीरनगर जिले से दो बार सांसद रह चुके हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होने से इस सीट पर अन्य जिलों के लोगों की भी निगाहे हैं।

    यहां बसपा से नदीम मिर्जा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके हिस्से में अभी कोई विशेष उपलब्धि नहीं आयी है। वह भी संतकबीरनगर जिले से पहले विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

    आजाद समाज पार्टी से यहां पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी मैदान में हैं। अमर सिंह चौधरी यहां कुर्मी, दलित सहित मुस्लिम मतदाताओं में अच्छी पैंठ रखते हैं। इससे यह चुनाव रोचक देखा जा रहा है। इसके अलावा यहां दो अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

    इसे भी पढ़ें-संतकबीरनगर में वोटिंग शुरू, 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला EVM में हो रहा कैद

    सुबह सात बजे से चल रहा मतदान

    सुबह सात बजे से 1961845 वोटर 2178 बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। डुमरियागंज लोकसभा में कुल पांच विधानसभा सीट हैं। इनमें कपिलवस्तु़, बांसी, शोहरतगढ़, डुमरियागंज और इटवा शामिल हैं। इन विधानसभाओं में दो सीट कपिलवस्तु और बांसी में भाजपा, शोहरतगढ़ में भाजपा गठबंधन के अपना दल के विधायक चुने गए हैं। वहीं डुमरियागंज और इटवा की सीट सपा के खाते में है।

    डुमरियागंज लोकसभा

    यहां से भाजपा- जगदंबिका पाल, सपा- भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी, बसपा- नदीम मिर्जा, आजाद समाज पार्टी- अमर सिंह चौधरी, पीस पार्टी- नौशाद आजम और निर्दल- किरन देवी मैदान में हैं।

    विधानसभा- मतदाताओं की संख्या- पुरुष- महिला- थर्डजेंडर

    शोहरतगढ़- 360090 - 190624- 169428- 38

    कपिलवस्तु- 456150 - 212375- 212375- 38

    बांसी- 389649 -206142- 183469 - 38

    इटवा- 342401 -182856- 159524- 11

    डुमरियागंज- 413504 - 221699- 191789- 16

    .....