Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर युवक ने की भड़काऊ पोस्ट, विवादित मस्जिद की फोटो शेयर कर लिखा- 'जब हमारा वक्त...'

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 11:06 PM (IST)

    UP News अयोध्या में विवादित मस्जिद की फोटो के साथ एक युवक का भड़काऊ पोस्ट प्रसारित होने के मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जनभावना भड़काने व आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पोस्ट करने वाला युवक शोहरतगढ़ कस्बे का निवासी है। उसका नाम फैजल पठान है। पुलिस ने यह कार्रवाई भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर की है।

    Hero Image
    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर युवक ने की भड़काऊ पोस्ट, विवादित मस्जिद की फोटो शेयर कर लिखा- 'जब हमारा वक्त...'

    जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़। अयोध्या में विवादित मस्जिद की फोटो के साथ एक युवक का भड़काऊ पोस्ट प्रसारित होने के मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जनभावना भड़काने व आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

    पोस्ट करने वाला युवक शोहरतगढ़ कस्बे का निवासी है। उसका नाम फैजल पठान है। पुलिस ने यह कार्रवाई भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर की है। इस मामले को लेकर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने शिकायत की थी। भड़काऊ पोस्ट प्रसारित होने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर बताया कि आरोपित ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी आईडी से आपत्तिजनक एवं हिंदू जनमानस की आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए पोस्ट किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पर किया भड़काऊ पोस्ट

    उसके द्वारा 22 जनवरी 2024 को आपसी भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। यह पोस्ट भी उसी दिन ही किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपित ने अयोध्या की तत्कालीन विवादित बाबरी मस्जिद की फोटो लगायी है और लिखा गया है कि सबर, जब वक्त हमारा आएगा, तब सर धड़ से अलग किया जायेगा।  भड़काऊ पोस्ट देखकर लोगों में काफी आक्रोश है।

    बुधवार को विधायक विनय वर्मा ने भी भड़काऊ पोस्ट को संज्ञान में लिया था और आरोपित पर कार्रवाई के लिए प्रभारी निरीक्षक से वार्ता की थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।

    इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी तहखाने में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां... स्तंभ पर 'कासी', स्वास्तिक का निशान; ASI सर्वे की Photos