सिद्धार्थनगर में खुद कबाड़ की गाड़ी में छिपकर बैठा रहा दुकानदार, तब पकड़े गए दोनों चोर
सिद्धार्थनगर में एक कबाड़ कारोबारी ने लगातार हो रही चोरियों से परेशान होकर चोरों को पकड़ने के लिए खुद कबाड़ ...और पढ़ें

HighLights
दुकानदार ने लगातार हो रही चोरियों से परेशान होकर खुद निगरानी की।
कबाड़ से लदी गाड़ी में छिपकर पुलिस को चोरों की सूचना दी।
पुलिस ने दो चोरों को तांबे के तार सहित गिरफ्तार कर लिया।
संवाद सूत्र, लोटन। लगातार चोरी की घटनाओं से परेशान कबाड़ कारोबारी ने चोरों को पकड़ने के लिए ऐसी तरकीब निकाली कि एक आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह शाम छह बजे ही कबाड़ से लदी गाड़ी में छिपकर बैठ गया। रात में जैसे ही चोर दुकान में दाखिल हुआ, उसने पुलिस को सूचना दे दी। घेराबंदी में एक आरोपित पकड़ा गया, जबकि उसका साथी मोटरसाइकिल से भाग निकला। बुधवार को पुलिस ने फरार आरोपित को भी आठ किलो तांबे के तार और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार रात करीब 11:40 बजे अजाने गांव के पास पुलिस ने आरोपित को दबोचा। उसकी पहचान अजीत पुत्र सुखबीर निवासी बढ़ौली, थाना अतरौली, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया। घटना सात नवंबर की रात करीब नौ बजे की है। लोटन कस्बे में राजकुमार की कबाड़ की दुकान पर दो युवक चोरी करने पहुंचे थे।
लगातार हो रही चोरियों से आजिज दुकानदार ने इस बार खुद निगरानी करने का फैसला किया। शाम छह बजे वह कबाड़ से लदी गाड़ी में छिपकर बैठ गया। रात में एक युवक दुकान में घुसकर सामान समेटने लगा तो दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपित को मौके पर पकड़ लिया, जबकि अजीत मोटरसाइकिल लेकर भाग निकला।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में मूर्ति विसर्जन के बाद डूबे दो युवकों का 47 घंटे बाद मिला शव, गांव में छाया मातम
इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार रात मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने अजाने गांव के पास उसे रोक लिया। तलाशी में उसके पास से आठ किलो तांबे के तार बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी का सामान लेने आया था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।