सिद्धार्थनगर में दीपावली पर जलाए गए दीपक से मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
दीपावली पर जलाए गए दीपक से सिद्धार्थनगर के लोटन में एक मकान में आग लग गई, जिससे गृहस्थी का सारा ...और पढ़ें

दीपक से लगी आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख।
HighLights
दीपावली के दीपक से मकान में भीषण आग लगी।
गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख, छत फटी।
ग्रामीणों ने तत्परता से आग पर काबू पाया।
जागरण संवाददाता, लोटन। दीपावली पर जलाए गए दीपक से एक पक्के मकान में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मकान की छत फट गई। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर टोला लोधपुरा गांव में रामसुभग लोधी पुत्र अदालत के मकान में रविवार शाम करीब छह बजे के बाद दीपक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर से उठती लपटें देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से आलमारी, बेड, फ्रिज, कूलर, सोफा, साइकिल, चावल, बक्सा और कपड़े सहित अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों ने कहा कि ब्लाक स्तर पर दमकल सेवा उपलब्ध होनी चाहिए।
जिला मुख्यालय से दमकल पहुंचने में समय लगता है, तब तक आग विकराल रूप ले सकती है। लोटन कोतवाली के उपनिरीक्षक वकील अहमद और कांस्टेबल संजीत गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग लगने के कारणों की जानकारी ली।