सिद्धार्थनगर में मूर्ति विसर्जन के बाद डूबे दो युवकों का 47 घंटे बाद मिला शव, गांव में छाया मातम
सिद्धार्थनगर के लोटन में कूड़ा नदी में मूर्ति विसर्जन के बाद डूबे दो युवकों में से एक गौतम का शव ...और पढ़ें

मौके पर जुटे ग्रामीण। जागरण
HighLights
कूड़ा नदी में डूबे गौतम का शव 45 घंटे बाद मिला।
दूसरे युवक आदित्य की तलाश में अभियान जारी है।
मूर्ति विसर्जन के बाद नहाते समय दोनों युवक डूबे थे।
संवाद सूत्र, लोटन, सिद्धार्थनगर। कूड़ा नदी में मूर्ति विसर्जन के बाद नहाने के दौरान डूबे दोनों युवकों के शव 47 घंटे की तलाश के बाद बरामद कर लिए गए। शुक्रवार सुबह पहले 19 वर्षीय गौतम का शव मिला।
इसके बाद स्थानीय गोताखोरों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने करीब 47 घंटे की मशक्कत के बाद दूसरे युवक 18 वर्षीय आदित्य का शव भी खोज निकाला। दोनों युवकों की मृत्यु से परिवारों में मातम पसरा है। नदी किनारे अपनों की सलामती की आस लगाए बैठे स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
लोटन कोतवाली क्षेत्र के बेलटीकर गांव के टोला दयालपुर निवासी गौतम पुत्र हेमंत और आदित्य पुत्र लखीचंद उर्फ बबलू बुधवार सुबह करीब 10 बजे मुजहना गांव के दक्षिण स्थित घाट पर मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे थे। विसर्जन के बाद दोनों नदी में नहाने लगे।
इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद भी दोनों का पता नहीं चलने पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम बुलाई गई। बुधवार और गुरुवार को लगातार तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
यह भी पढ़ें- कुत्तों को पहनाते हैं फूलों की माला फिर माथे पर लगाते हैं टीका; नेपाल में यूं मनाई जाती है अनोखी दीपावली
शुक्रवार सुबह स्थानीय गोताखोर पप्पू और पिंटू निवासी रमवापुर भी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम के साथ अभियान में जुट गए। दोनों गोताखोर नदी के बहाव और गहराई की जानकारी देते हुए संभावित स्थानों पर तलाश में सहयोग करते रहे। सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर गौतम का शव बरामद हुआ। इसके बाद अभियान जारी रखते हुए दूसरे युवक आदित्य का शव भी खोज निकाला गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।