विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर के रिउना में पुरानी रंजिश में बाइक फूंकी, परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:20 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के रिउना गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है और परिवार की सुरक्षा पर चिंता जताई है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

रिउना निवासी अभय वैदिक के घर के सामने जली बाइक। जागरण

रिउना निवासी अभय वैदिक के घर के सामने जली बाइक। जागरण

HighLights

  1. पुरानी रंजिश में घर के बाहर खड़ी बाइक जलाई गई।

  2. सिद्धार्थनगर के रिउना गांव में हुई यह घटना।

  3. पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई आशंका।

संवाद सूत्र, घोसियारी, (सिद्धार्थनगर)। पुरानी रंजिश में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। आग से बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना 24 नवंबर की रात खेसरहा थाना क्षेत्र के रिउना गांव में हुई। पीड़ित ने अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कुर्थिया चौकी क्षेत्र के रिउना निवासी पं. अभय वैदिक पुत्र अरविंद कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 24 नवंबर की रात शादी समारोह में शामिल होने संतकबीरनगर गए थे। घर पर मां सहित परिवार की अन्य महिलाएं मौजूद थीं। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल दरवाजे पर खड़ी थी। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

आग की लपटें उठती देख स्वजन ने उन्हें सूचना दी। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है। उनका कहना है कि आरोपित भविष्य में उनके और परिवार के सदस्यों के साथ कोई गंभीर वारदात कर सकते हैं।

खेसरहा थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल बोले- 'संविधान के आदर्शों से नई पीढ़ी को जोड़ने का अभियान'

यह भी पढ़ें- पंगासियस मछली का अंतरराष्ट्रीय बाजार में होगा दबदबा, भारत-नेपाल समझौते से सिद्धार्थनगर के पालकों की बदलेगी किस्मत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।