विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में पत्नी के दोबारा प्रेमी संग जाने पर टूटा पति, उठाया खौफनाक कदम

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:47 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के पथरा डीह गांव में 48 वर्षीय तौलन ने पत्नी के दोबारा प्रेमी के साथ चले जाने से आहत ...और पढ़ें

पथरा डीह गांव में छत की कुंडी से लटका मिला शव। जागरण

पथरा डीह गांव में छत की कुंडी से लटका मिला शव। जागरण

HighLights

  1. पत्नी के प्रेमी संग जाने से पति ने की आत्महत्या।

  2. सिद्धार्थनगर के पथरा डीह गांव में हुई यह घटना।

  3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

संवाद सूत्र, पथरा, सिद्धार्थनगर। पत्नी के दोबारा प्रेमी के साथ चले जाने से आहत पथरा डीह गांव निवासी 48 वर्षीय तौलन ने बुधवार को घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पथरा थाना क्षेत्र के पथरा डीह गांव निवासी तौलन पुत्र श्रीराम का विवाह करीब 25 वर्ष पहले हुआ था। उनके तीन बेटे हैं। बताया जाता है कि करीब दो माह पहले उनकी पत्नी की बांसी कोतवाली क्षेत्र के नरकटहा निवासी एक व्यक्ति से दोस्ती हो गयी थी। वह उसके साथ चली गई थी। पति की शिकायत पर पथरा पुलिस ने महिला को बरामद कर उसके पति के सुपुर्द कर दिया था।

आरोप है कि बीते रविवार की रात सुमित्रा एक बार फिर अपने प्रेमी के साथ चली गई। इससे तौलन काफी आहत थे। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार रात भोजन करने के बाद वह घर में सो गए थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में लगातार दूसरे साल चक्रवाती तूफान से किसान बेहाल, धान के बाद अब गेहूं की बुवाई पर संकट

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो तौलन का शव घर के अंदर छत की कुंडी से लटका मिला। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पत्नी के दोबारा चले जाने से व्यक्ति क्षुब्ध था। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में सचिव की ID से नौ माह में बने 686 जन्म प्रमाणपत्र, दर्ज हुआ मुकदमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।