विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में दूरबीन विधि से फटी आंत का पहला सफल ऑपरेशन, महज 400 रुपये में पूरी हुई सर्जरी

Published: Sun, 15 Nov 2026 12:17 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में पहली बार दूरबीन विधि से फटी आंत का सफल ऑपरेशन किया गया। ...और पढ़ें

लेप्रोस्कोपिक विधि से रोगी के पेट में फटे आंत का जनरल सर्जरी विभाग के चिकित्सीय टीम ने किया ऑपरेशन। सौ. मेडिकल कॉलेज

लेप्रोस्कोपिक विधि से रोगी के पेट में फटे आंत का जनरल सर्जरी विभाग के चिकित्सीय टीम ने किया ऑपरेशन। सौ. मेडिकल कॉलेज

HighLights

  1. माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में पहला दूरबीन ऑपरेशन।

  2. फटी आंत का सफल ऑपरेशन मात्र 400 रुपये में।

  3. गंभीर रोगी को चिकित्सकों की टीम ने दिया नया जीवन।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज में पहली बार लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन) विधि से फटी आंत का सफल ऑपरेशन किया गया।

आंत में छेद से संक्रमण फैलने लगा था और रोगी की हालत लगातार गंभीर हो रही थी। जनरल सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने देर रात तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया। इस प्रक्रिया के लिए रोगी से ओटी शुल्क के रूप में महज 400 रुपये लिए गए।

विभाग के सह आचार्य डॉ. सीबी पांडेय ने बताया कि चिल्हिया थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी संतु पेट दर्द से परेशान थे। स्वजन उन्हें पहले निजी अस्पताल ले गए, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद मेडिकल कालेज की ओपीडी में जांच हुई।

छोटी आंत के शुरुआती हिस्से ड्यूओडेनम (ग्रहणी) में छेद पाया गया, जिसे चिकित्सकीय भाषा में ड्यूओडेनल परफोरेशन कहते हैं। इससे पाचक रस और भोजन पेट में रिसने लगता है और जानलेवा संक्रमण का खतरा रहता है। अत्यधिक दर्द निवारक दवाओं का सेवन, क्षय रोग और अल्सर इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं।

ऑपरेशन टीम में डॉ. सिद्धार्थ कश्यप, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. शुभम रौनियार, डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. शुभेंदु सिंह, डॉ. आरपी चौरसिया और नर्सिंग स्टाफ के सदस्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर एम्स में पहली बार दूरबीन विधि से हायाटल हर्निया का सफल ऑपरेशन, मरीज को सीने में जलन और उल्टी से मिली राहत

यह भी पढ़ें- छह वर्ष के मासूम आयुष के गले में फंस गई थी सीटी; आपरेशन था जोखिमभरा, अंत में दूरबीन विधि काम आई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।