श्याम बिहारी जायसवाल बने विद्यालय के प्रबंधक
जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज विभा चतुर्वेदी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ...और पढ़ें

सिद्धार्थनगर : पुरानी नौगढ़ स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कालेज में रविवार को प्रबंध समिति की बैठक हुई। सर्वसम्मति से श्याम बिहारी जायसवाल को प्रबंधक व हरि कृष्ण जायसवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज विभा चतुर्वेदी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बैठक में नामित सभी 14 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। यह प्रबंध समिति पांच वर्ष के लिए गठित की गई है। शिक्षक संघ की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा
सिद्धार्थनगर: ब्लाक संसाधन केंद पर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों की बैठक हुई। संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि अधिक से अधिक शिक्षक संगठन से जुड़ें। जिससे शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण आसानी से हो सके। उपाध्यक्ष अभय कुमार पाण्डेय ने जनपद में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक में पदोन्नति के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर समाधान कराने की बात कही। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सेवा भाव से करें काम
सिद्धार्थनगर :तहसील क्षेत्र में प्रसिद्ध बउरहवा बाबा मंदिर परिसर में सामाजिक व धार्मिक संगठन जय माता दी युवा चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक रविवार को संपन्न हुई। जिसमें संगठन के उद्देश्य एवं आगे के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
सुबह में सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने मंदिर पर जलाभिषेक किया। इसके बाद बैठक प्रारंभ हुई। पहले अतिथियों का माल्यार्पण हुआ। अध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने कहा कि सभी सदस्य सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सेवा भाव से काम करें। इसी उद्देश्य के तहत ही ट्रस्ट बनाया गया। हम सबको मिलकर समाज को आगे ले जाना है व धार्मिक आयोजन के जरिए लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करना है। हम सभी को एक परिवार की तरह एक दूसरे के सहयोग में हमेशा समर्पित रहना है। दिन हो या रात मेहनत परिश्रम करके गरीब, दुखियों व जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा समर्पित रहना है। मुख्य सलाहकार स्वामी आलोकानंद शास्त्री व सलाहकार समिति के अध्यक्ष स्वामी स्वरूपानंद ने कांफ्रेंसिग के जरिये कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया। बैठक के दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नए वर्ष की बधाई दी। आकाश मिश्र, भीम चौरसिया, यशराज चौधरी, राधे पासवान, मनोज शर्मा, सूरज, गोविद प्रसाद, रंजीत वर्मा, अनूप वर्मा, इंद्रजीत, कृष्ण चंद्र सोनी, अशोक पासवान, राहुल, राम सुमेर, रोहित चौहान, पप्पू चौहान, विकास वरुण, दीपक कुमार, ईश्वर दयाल, सरवन कुमार चौहान, राम गोपाल आदि मौजूद रहे। राम उग्रह अग्रहरि ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।