Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Siddharthnagar News: किशोर का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 01:00 PM (IST)

    चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेंसा गांव में 19 वर्षीय विजय कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। वह रात को भोजन करते समय किसी का फोन आने ...और पढ़ें

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की सुबह चिल्हिया थाना के धेंसा गांव के बाग में एक किशोर का शव मिला। उसका शव एक पेड़ से फंदे पर लटक रहा था। उसकी बाइक घटनास्थल के पास खड़ी मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। फारेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चिल्हिया थाना के ग्राम धेंसा निवासी 19 वर्षीय विजय कुमार पुत्र सुकई सोमवार की रात भोजन कर रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का काल आया। वह भोजन करने के बाद घर से बाइक लेकर निकल गया। रात में जब वह नहीं आया तो स्वजन चिंतित हुए।

    दूसरे दिन सुबह गांव के लोगों ने पोखरे के पास पेड़ की डाल से शव लटकता हुआ देखा। स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। किशोर का शव घुटने के बल नीचे रखें बालू में झुका हुआ था। वह दिल्ली में दिहाड़ी का काम करता रहा।

    किशोर के पिता सुकई ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि शरीर पर चोट के निशान व खून के धब्बे भी मिले हैं। एसओ चिल्हिया रामदेव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण ज्ञात होगा।

    चिल्हिया थाना क्षेत्र में किशोर का शव फंदे पर लटकता मिला है। एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने मौके का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम रििपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मोबाइल के सीडीआर की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    डा. अभिषेक महाजन

    पुलिस अधीक्षक