Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शस्त्र से ही होता है बुराई रूपी रावण का वध

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 10 Oct 2019 06:25 AM (IST)

    कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर में विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा परंपरागत तरीके से शस्त्र पूजन किया गया। इसके पश्चात कस्बे में विशाल श ...और पढ़ें

    Hero Image
    शस्त्र से ही होता है बुराई रूपी रावण का वध

    सिद्धार्थनगर : कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर में विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा परंपरागत तरीके से शस्त्र पूजन किया गया। इसके पश्चात कस्बे में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संघ के अलावा भाजपा, हियुवा व क्षेत्र के युवाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम संघ के विभाग प्रचारक सुरजीत ने राष्ट्रीय गान से शुरू किया। श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कहा शस्त्र हमारी रक्षा करते हैं। युद्ध में विजय दिलाते हैं। सनातनियों ने हमेशा बुराई रूपी रावण का वध इसी से किया है। इस लिए हम हिदू इसकी पूजा करते हैं। इसके पश्चात संघ की प्रार्थना सभा से समापन होने के बाद गणवेश में स्वयं सेवक संघ, भाजपा व हियुवा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों युवाओं के साथ जय श्रीराम व जय भवानी का नारा लगाते हुए शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर परिसर से गड़ाकुल तिराहा होते हुए नगर पंचायत, गोलघर, सोनारी मोहल्ला, भारत माता चौक, प्रेम गली से पुलिस पिकेट होते हुए मंदिर पर समाप्त हुआ। शोभायात्रा में युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। नारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो गया। अध्यक्षा संघ के किशोरी लाल ने किया। संचालन देवी पाटन मण्डल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने किया। इस दौरान विपुल सिंह, राम मिलन त्रिपाठी, सुजीत अग्रहरि, श्यामू, ऋषि वर्मा, रमेश, शिव शक्ति शर्मा, रमेश गुप्ता, अजय सिंह, बबिता कसौधन, राधा रमण त्रिपाठी, केपी सिंह, अंकित गुप्ता के अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह, तहसीलदार राजेश अग्रवाल, एसओ अवधेश राज सिंह मय फोर्स सुरक्षा में लगे रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें