Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP News: सरकारी धान घोटाले में 50 हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे, लखनऊ से हुआ गिरफ्तार

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 07:20 PM (IST)

    बांसी में सरकारी धान क्रय केंद्र के प्रभारी शुभम चौधरी को एसटीएफ और पुलिस ने गिरफ्तार किया। उस पर 10 लाख से अधिक के धान के गबन का आरोप है और वह दो साल से फरार था। एसआईटी जांच में चार करोड़ से अधिक के धान के गबन का खुलासा हुआ जिसमें 11 केंद्र प्रभारियों की संलिप्तता पाई गई थी। शुभम पर 50 हजार का इनाम घोषित था।

    Hero Image
    सरकारी धान घोटाले में 50 हजार का इनामिया गिफ्तार

    जागरण संवाददाता, बांसी। सरकारी क्रय केंद्र के माध्यम से सरकारी धान का गबन करने के आरोपी 50 हजार का इनामिया क्रय केंद्र प्रभारी बुधवार की भोर एसटीएफ लखनऊ व शिवनगर डिड़ई थाना की पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यह दो वर्षों से फरार चल रहा था। जिसके कारण उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पकड़े गए आरोपित का नाम सुभम चौधरी है। वह बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के सेहुड़ा खुर्द का निवासी है। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र स्थित धान क्रय केंद्र सेमरहना का वह केंद्र प्रभारी रहते 10 लाख से अधिक के धान का गबन कर लिया था।

    वर्ष 2023 -24 में धान खरीद को लेकर क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसके प्रभारियों को किसानों से सरकारी डर पर धान खरीद कर उसे आरएफसी के गोदाम तक पहुंचाना था। लोगों ने किसानों से धान जो खरीदा उसे आरएफसी गोदाम तक न पहुंचा कर हजम कर लिया।

    धान जमा न होने पर आरएफसी ने इसकी शिकायत की। जिसपर 2024 में एसआईटी की जांच शुरू हुई तो चार करोड़ से अधिक रुपये के धान के गबन का मामला सामने आया। एसआईटी टीम को जांच के दौरान इस गबन में 11 केंद्र प्रभारियों की संलिप्तता मिली।

    जिसपर उसने सम्बंधित क्रय केंद्रों के थाने पर उनके प्रभारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसपर सात लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। इस गबन में शिवनगर डिड़ई क्षेत्र के सेमरहना स्थित क्रय केंद्र के प्रभारी रहे शुभम चौधरी पर 10 लाख रुपये के सरकारी धान के गबन का मामला सिद्ध होने पर एसआईटी ने थाने में नौ जुलाई 2024 को मुकदमा दर्ज करा दिया।

    मुकदमा दर्ज होंते ही आरोपित फरार हो गया। जिसपर उसपर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया तथा मामले को एसटीएफ के सुपुर्द कर दिया गया। बुधवार की भोर में एसटीएफ व शिवनगर डिड़ई थाने की पुलिस के संयुक्त प्रयास से उसे लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया।