विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरी की तीन बाइक के साथ एक गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Thu, 18 Aug 2022 11:00 PM (IST)

शोहरतगढ़ पुलिस ने बुधवार को चोरी की तीन बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

चोरी की तीन बाइक के साथ एक गिरफ्तार
चोरी की तीन बाइक के साथ एक गिरफ्तार

चोरी की तीन बाइक के साथ एक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ पुलिस ने बुधवार को चोरी की तीन बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह इन बाइक को नेपाल ले जाने की फिराक में था कि पुलिस टीम ने खुनुवा बार्डर के पास बैरियर के निकट रखी तीन बाइक को बरामद कर लिया। पकड़ा गये युवक की पहचान महमूद शेख पुत्र मतिउल हक निवासी कस्बा बढ़नी वार्ड नंबर 10 थाना ढेबरूआ है। उसके खिलाफ सदर थाने में पूर्व में चोरी का मुकदमा दर्ज है। नवागत थाना प्रभारी पंकज कुमार पांडेय पुलिसकर्मियों के साथ दोपहर में खुनुवा पुलिस बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार आता युवक दिखा। पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। कड़ाई से हुई पूछताछ में उसने माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन व चिल्हिया कस्बे से बाइक चोरी की घटना में शामिल होना कबूल कर लिया। पूछताछ में थोड़ी दूर पर छिपाकर रखे दो अन्य बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह इन वाहनों को नेपाल बेचने के लिए ले जाने की फिराक में था। गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा उपनिरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी सुनील दुबे, आदित्य यादव शामिल रहे।