Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा सरकार में था निषादों का सम्मान : राम सुंदर

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 09 Sep 2021 12:08 AM (IST)

    सपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी राम सुंदर दास निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार निषादों के हितों की अनदेखी कर रही है। जहां निषादों को प्राथमिकता मिलती थीं वहां अब इस सरकार में उनकी उपेक्षा की जा रही है। सपा सरकार थी तो निषादों का पूरा सम्मान था।

    Hero Image
    सपा सरकार में था निषादों का सम्मान : राम सुंदर

    सिद्धार्थनगर : सपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी राम सुंदर दास निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार निषादों के हितों की अनदेखी कर रही है। जहां निषादों को प्राथमिकता मिलती थीं, वहां अब इस सरकार में उनकी उपेक्षा की जा रही है। सपा सरकार थी तो निषादों का पूरा सम्मान था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुनियांव ब्लाक के गौरडीह में आयोजित जनसभा को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुए सुंदर दास ने कहा कि जब से यूपी में भाजपा की सरकार आई, जनता के लिए एक भी कार्य नहीं किए गए। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था धराशाई है। बेरोजगारी चरम पर है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से महंगाई आसमान छू रही है, जिससे जनता परेशान है। जिस तरफ चले जाएं, बदहाल सड़कें ही दिखाई देंगी।

    अध्यक्षता जगराम निषाद व संचालन जिला महासचिव कमरूज्जमां ने किया। तौलेश्वर निषाद, केके चौधरी, उदयभान तिवारी, अजय चौधरी, बेचई यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, लवकुश निषाद, कृष्ण कोमल, विनोद निषाद आदि मौजूद रहे। भाजपा की सरकार को जड़ से उखाड़ने की करें तैयारी सिद्धार्थनगर : भाजपा की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की तैयारी हो चुकी है। इस सरकार ने केवल किसानों, नौजवानों को छलने का काम किया है। किसानों की आय बढ़ने की जगह घट गई, कृषि कानून लाकर सरकार अब किसानों से उनकी जमीन भी छीनना चाहती है। बेरोजगार डिग्री लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं, सरकार उन्हें रोजगार नहीं दे पा रही। हर तरफ भ्रष्टाचार और भय का माहौल है इससे उबारने का काम सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। उक्त बातें सपा के जिला सचिव सुरेश चंद्र यादव ने व्यक्त किया। वह एक निजी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।

    सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कार्यक्रम गुरुवार डिड़ई- खैरटिया में तय है, जिसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। पदाधिकारियों में जिम्मेदारियां बांटी गई और सभा से जनता को जोड़ने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता को दी गई। अजय यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। हर गांव से लोगों को लेकर सभा स्थल पर पहुंचना है, जिससे जनता सपा की नीतियों व उपलब्धियों को जान सके। नफीस मलिक, जगराम यादव, हरीराम, जीतेंद्र यादव, मो सईद, कलाम, शाहजहां, फजल मलिक, कौशल कन्नौजिया, सोनिया, सितारा, प्रताप नारायण मिश्र, पिटू आदि मौजूद रहे।