भारत ही नहीं, नेपाल के कपिलवस्तु में भी गूंजेगा छठी मईया का जयकारा; 70 घाटों पर उमड़ेंगे श्रद्धालु
नेपाल के कपिलवस्तु जिले में छठ पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं, जहां 70 घाटों पर पूजा की व्यवस्था ...और पढ़ें

HighLights
कपिलवस्तु में 10 पालिकाओं में 70 छठ घाट तैयार।
रविवार शाम 5:24 और सोमवार सुबह 6:37 बजे अर्घ्य।
खरना के बाद निर्जल व्रत शुरू, सप्तमी को होगा समापन।
जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में छठ पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाएं छठ महापर्व मनाएंगी।
इसके लिए जिले के 10 स्थानीय पालिकाओं में कुल 70 स्थानों पर छठ घाटों का निर्माण कराया गया है। सभी घाटों पर पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के अनुसार, जिले के विभिन्न स्थानों पर छठ पूजा के लिए घाट तैयार किए गए हैं।
इनमें नदी, तालाब और जलाशयों के किनारे श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई है। पर्व को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। घाटों की साफ-सफाई और पूजा से जुड़ी अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
भारत और नेपाल के तराई क्षेत्र में छठ पर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक ही परंपरा और विधि-विधान से सूर्यदेव तथा छठी मइया की पूजा करते हैं। सीमापार सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव के कारण कपिलवस्तु में भी इस पर्व की विशेष रौनक देखने को मिल रही है।
अर्घ्य का समय
- रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य : शाम 5:24 बजे
- सोमवार को उदयकालीन सूर्य को अर्घ्य : सुबह 6:37 बजे
पं. शरदचंद्र मिश्र ने बताया कि छठ पर्व के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को 'खरना' के नाम से जाना जाता है। इस दिन खर करके (विलंब करके) व्रती भोजन करते हैं। इसलिए इसे खरना कहते हैं। सुबह से ही निर्जल व्रत रहते हैं। शाम को रसियाव-रोटी ग्रहण करने के बाद छठ व्रत शुरू हो जाता है, जो सप्तमी को उदयकालीन सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूर्ण होता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।